इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टॉस सिर्फ सिक्का उछालने भर की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मैच की दिशा तय करने वाला अहम फैक्टर बन चुका है। कई बार टॉस जीतकर सही फैसला लेने के बाद टीम मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेती है। खासकर कुछ मैदान ऐसे हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को साफ बढ़त मिलती है और चेज करना मुश्किल हो जाता है।
IPL 2026 को देखते हुए अगर मैच का सही अनुमान लगाना है, तो सिर्फ टीमों की ताकत ही नहीं बल्कि मैदान और टॉस के आंकड़ों को समझना भी जरूरी है। हर पिच का नेचर अलग होता है और उसी के अनुसार टीम अपनी रणनीति बनाती है। ऐसे में कुछ मैदानों पर पहले बल्लेबाजी करना जीत की कुंजी साबित होता है।
यह भी पढ़ें: 'खिलाड़ियों की रिटायरमेंट के लिए पत्नियां जिम्मेदार,' क्या कह गए योगराज सिंह?
इन 3 मैदानों पर पहले बल्लेबाजी का दबदबा
- चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है, जहां मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती है। यही वजह है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत प्रतिशत 55% से ज्यादा रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इसी रणनीति के दम पर घरेलू मैदान पर सफलता हासिल की है।
- कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भी पहले बैटिंग करने वाली टीम को हल्का फायदा मिलता है। दूसरी पारी में पिच धीमी हो जाती है, जिससे रन बनाना कठिन हो जाता है। कोलकाता में भी पहले बैटिंग करने वालों को 52% तक सफलता दिलाता है। यही कारण है कि कोलकाता नाइट राइडर्स यहां टारगेट देने में माहिर रही है।
- हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहली पारी के दौरान बैटिंग करना ज्यादा आसान होता है लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, गेंद पिच पर रुकने लगती है। आंकड़ों के मुताबिक, 55% से ज्यादा पहली पारियों में गेंद बल्ले पर बहुत अच्छे से आती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है गेंद सतह पर ज्यादा पकड़ बनाने लगती है। नतीजतन, इस मैदान पर भी पहले बैटिंग करने वाली टीम का पलड़ा भारी रहता है।
यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस सेशन से बुमराह गायब, क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे पहला मैच?
IPL 2026 का शेड्यूल
BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने गुरुवार को IPL के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट का पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दूसरा फेज 13 अप्रैल से 24 मई तक होगा। इस दौरान कुल 74 मैच खेले जाएंगे। लीग स्टेज के दूसरे हिस्से में 50 मैच होंगे, जिनकी मेजबानी देश के 12 अलग-अलग शहरों में की जाएगी। इस बार कुल 12 डबल-हेडर मैच खेले जाने हैं। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।
