logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्रैक्टिस सेशन से बुमराह गायब, क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे पहला मैच?

IPL ओपनर से पहले जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के जरूरी प्रैक्टिस सेशन से गायब रहे। बुमराह फिलहाल बेंगलुरु में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, जिससे उनके पहले मैच खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

Jasprit Bumrah, Photo Credit: Social Media

जसप्रीत बुमराह, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी की खबर आई है। वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित टीम के अनिवार्य प्रैक्टिस सेशन में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कहीं नजर नहीं आए। रविवार को होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले बुमराह का टीम के साथ न होना मैनेजमेंट और फैंस के लिए चिंता का विषय बन गया है।

 

जसप्रीत बुमराह इस समय मुंबई में अपनी टीम के साथ नहीं हैं, बल्कि वह बेंगलुरु के 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (CoE) में रुके हुए हैं। वह वहां अपने शरीर को मजबूत बनाने और अपनी फिटनेस को बेहतर करने पर काम कर रहे हैं। वैसे तो यह एक सामान्य प्रक्रिया है लेकिन आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले उनका वहां रुकना कई सवाल खड़े कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बुमराह ने लगातार तेज गेंदबाजी की थी, इसलिए अब एक्सपर्ट्स उनकी फिटनेस की जांच कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final में क्या बारिश बिगाड़ेगा खेल? जानें मौसम और पिच का पूरा हाल

सैंटनर और विल जैक्स भी प्रैक्टिस से बाहर

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ बुमराह ही नहीं, टीम के दो और मैच-विनर खिलाड़ी भी प्रैक्टिस के दौरान नहीं दिखे। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर और इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज विल जैक्स भी इस जरूरी ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए। इन तीनों बड़े खिलाड़ियों का एक साथ प्रैक्टिस में न आना मुंबई इंडियंस की शुरुआती टीम की प्लानिंग को बिगाड़ सकता है।

 

बड़े गेंदबाजों को कमी के बावजूद टीम के बाकी पुरानी खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब पसीना बहाया। रोहित शर्मा ने नेट्स पर शार्दुल ठाकुर की गेंदों का सामना किया और अपनी पुरानी फॉम में लौटने की कोशिश की। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी बैटिंग और बॉलिंग दोनों की कड़ी प्रैक्टिस की। उनके साथ ही सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बाउंड्री पार छक्के मारने पर पूरा जोर दिया।

 

यह भी पढ़ें: लड़के से लड़की बनने तक अनाया का सफर कैसा रहा? सर्जरी के बाद खुद बताया

नए और विदेशी खिलाड़ियों ने भी की तैयारी 

टीम में नए आए खिलाड़ी दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार और मोहम्मद इजहार भी कोच की देखरेख में अपनी तैयारी करते दिखे। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन ने भी नेट्स पर काफी समय बिताया। दीपक चाहर ने भी अपनी स्विंग गेंदबाजी की प्रैक्टिस की। अब देखना यह है कि केकेआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बुमराह, सैंटनर और जैक्स मैदान पर उतरते है या नहीं।


और पढ़ें