logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IND vs NZ Final में क्या बारिश बिगाड़ेगा खेल? जानें मौसम और पिच का पूरा हाल

अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा, लेकिन खिलाड़ियों को भीषण गर्मी की चुनौती झेलनी होगी।

Surya Kumar Yadav And Abhishek Sharma, Photo Credit: Social media

सूर्य कुमार यादव और अभिषेक शर्मा, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जाने वाला है। इस ऐतिहासिक फाइनल मैच को लेकर हर कोई उत्साहित है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने साफ कर दिया है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

 

आसमान पूरी तरह साफ रहेगा जिससे दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांचक खेल देखने को मिलेगा। हालांकि खिलाड़ियों के लिए असली चुनौती अहमदाबाद की भीषण गर्मी होने वाली है क्योंकि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शाम के समय भी उमस बनी रहेगी जिससे मैदान पर पसीना और थकान एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: ऑफ स्पिन को कैसा खेलेगी टीम इंडिया, इससे तय होगी फाइनल की तस्वीर!

 

पिच विशेषज्ञों की रिपोर्ट बताती है कि इस फाइनल मैच के लिए लाल मिट्टी का इस्तेमाल किया गया है। लाल मिट्टी वाली पिच पर गेंद को अच्छी उछाल और गति मिलती है जो बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान बना देती है। चूंकि यह एक हाई-स्कोरिंग मैदान है, इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि दर्शकों को चौकों-छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी। शाम के वक्त मैदान पर ओस गिरने की भी पूरी संभावना है जिसे क्रिकेट की भाषा में ड्यू फैक्टर कहा जाता है। ओस की वजह से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि गेंद गीली होकर फिसलने लगती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है ताकि बाद में ओस का फायदा उठाया जा सके।

खराब मौसम की स्थिति में आईसीसी का प्लान

भले ही आज बारिश के आसार नहीं है। लेकिन आईसीसी ने फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अगर मैच के दौरान थोड़ी बहुत रुकावट आती है तो खेल को पूरा करने के लिए 120 मिनट का अतिरिक्त समय रखा गया है। इसके अलावा टी20 विश्व कप के इस फाइनल में नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 10-10 ओवर खेलना जरूरी है।

 

अगर आज किसी भी वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो कल यानी 9 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है। रिजर्व डे पर वहीं से दोबारा शुरू होगा जहां पहले दिन रुका था। अगर रिजर्व डे पर भी खेल मुमकिन नहीं हुआ, तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को ही संयुक्त रुप से विश्व विजेता मान लिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में इतिहास रचने उतरेगी भारतीय टीम, सूर्या सेना के सामने टिकेंगे कीवी?

दोनों टीमों के बीच का मुकाबला

रिकॉडर्स की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है क्योंकि अब तक हुए 30 टी20 मुकाबलों में से भारत ने 18 बार जीत हासिल की है। भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभालेंगे और उनके साथ अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे धुरंधर बल्लेबाज मौजूद रहेंगे।

 

गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम में फिन एलन और रचिन रवींद्र जैसे खतरनाक खिलाड़ी शामिल हैं जो किसी भी वक्त मैच का रुख पलट सकता हैं। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।


और पढ़ें