logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लड़के से लड़की बनने तक अनाया का सफर कैसा रहा? सर्जरी के बाद खुद बताया

संजय बांगर की बेटी अनाया ने अपनी जेंडर सर्जरी पूरी कर एक भावुक नोट साझा किया है। उन्होंने अपनी नई पहचान के लिए क्रिकेट छोड़ दिया और इस सफर में उन्हें पिता का पूरा साथ मिला।

Anaya Bangar And Sanjay Bangar, Photo Credit: Social Media

अनाया बांगर और संजय बांगर, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

महाराष्ट्र के मुंबई से पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने अपनी जेंडर अफर्मिंग सर्जरी यानी लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस बड़े बदलाव के बाद अनाया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखकर अपने दिल की बात शेयर की है। उन्होंने बताया कि यह सफर उनके और उनके परिवार के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था और इसमें काफी समय लगा। अनाया ने अपनी पहचान को पूरी तरह अपनाने के बाद अब खुद को बेहद शांत और खुश महसूस किया है।

 

अनाया ने अपनी पोस्ट में इस बात का खास जिक्र किया है कि उनके पिता संजय बांगर ने इस पूरी सर्जरी का खर्च उठाया है। शुरुआत में परिवार के मन में कई सवाल और उलझनें थीं लेकिन वक्त के साथ सबने अनाया को अपना लिया। अनाया ने बताया उनके पिता के साथ मिलना उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है। उनके भाई अथर्व ने भी इस पूरे सफर में सबसे पहले उनका हाथ थामा और हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहे।

यह भी पढ़ें: पूरी तरह से लड़की बनीं अनाया बांगर, वैजिनोप्लास्टी सर्जरी करवाई, क्या होता है?

अनाया बांगर:-
यह सफर आसान नहीं था। सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार के लिए भी। मुझे समझना, अपनाना और मेरे साथ खड़े रहना, इसमें समय लगा। यह सब रातों-रात नहीं हुआ। हम सभी के लिए ऐसे पल आए जब मन में उलझनें थीं, सवाल थे और साथ ही आगे बढ़ने का एहसास भी था लेकिन आज, यहां खड़े होकर, मेरा मन सिर्फ और सिर्फ कृतज्ञता से भरा है। 

अनाया बांगर ने कहा, 'मेरी जिंदगी के सबसे अहम पलों में से एक में, अपने पिता को अपने साथ पाना मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी बात है। उनका साथ मुझे रातों-रात नहीं मिला लेकिन जब मिला तो वह सच्चा, बिना किसी शर्त के और बेहद मजबूत था।'

अनाया बांगर:-
यह सर्जरी मेरे लिए एक बहुत बड़ा कदम था, उनका साथ पाकर मुझे लगा कि यह मुमकिन है। आगे बढ़ने में समय लगता है। प्यार को भी समय लगता है। लेकिन जब वह मिलता है, तो वह हर चीज से बढ़कर होता है। मैं हमेशा आभारी रहूंगी।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Final में क्या बारिश बिगाड़ेगा खेल? जानें मौसम और पिच का पूरा हाल

क्रिकेट के मैदान से दूर होने का दर्द

इस बदलाव के साथ अनाया को एक बहुत बड़ी कुर्बानी भी देनी पड़ी है। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी और सर्जरी की वजह से उन्हें क्रिकेट छोड़ना पड़ा जिससे वह बेहद प्यार करती थीं। उनके पिता ने उन्हें पहले ही साफ कर दिया था कि इस बदलाव के बाद क्रिकेट की दुनिया में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल होगा। अपनी असली पहचान को चुनने के लिए अनाया को अपने पंसदीदा खेल से दूर होना पड़ा जो उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। 

 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी ही मिला था...,' अबरार अहमद को टीम में लेकर फंस गईं काव्या मारन

सोशल मीडिया पर शेयर कि बदलाव की तस्वीरें

अनाया ने अपनी पुरानी और नई तस्वीरों के साथ इस सफर की मुश्किलों को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि बदलाव और प्यार दोनों में ही समय लगता है और आज वह खुद पर गर्व महसूस कर रही हैं। समाज और खुद से लड़ने के बाद अब वह एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस साहसी कदम और ईमानदारी की काफी सराहना की जा रही है।


और पढ़ें