पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया अब पूरी तरह से लड़की बन गई हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि वह बैंकॉक में जेंडर अफर्मिंग सर्जरी करवाने वाली हैं। इस प्रक्रिया में वजाइना को क्रिएट किया जाता है। सोशल मीडिया पर वैजिनोप्लास्टी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। आइए जानते हैं इस सर्जरी की जरूरत किन लोगों को पड़ती है? इस सर्जरी को करवाने में कितना खर्च आता है?
वैजिनोप्लास्टी में सर्जरी के जरिए वजाइना को बनाया जाता है। अगर वैजाइना ठीक से नहीं बनी है तो यह सर्जरी करवाने की जरूरत पड़ती है। इस सर्जरी को ट्रांसजेंडर महिलाएं भी करवाती हैं जिससे उनके शरीर में सर्जरी की मदद से वजाइना बनाया जाता है। कुछ महिलाओं में जन्म से ही वैजाइना ठीक से डेवलप नहीं होता है वे भी वैजिनोप्लास्टी करवाते हैं। यह एक लंबी प्रकिया है। इस प्रकिया में प्राइवेट पार्ट की त्वचा को वजाइना का रूप दिया जाता है। इस सर्जरी के बाद दवाइयां चलती हैं और मरीज को ठीक होने में कुछ हफ्तों का समय लग जाता है।
यह भी पढ़ें: 7 से 8 घंटे की नींद के बाद भी क्यों महसूस होती है थकान?
वैजिनोप्लास्टी कितने प्रकार का होता है?
वैजिनोप्लास्टी अलग-अलग कारणों से होती है। इसके कई प्रकार हैं।
- रिकंस्ट्रक्टिव वैजिनोप्लास्टी- अगर किसी महिला की योनी में जन्मजात दिक्कत है या खराब संरचना हो गई है तो शरीर के दूसरे अंगों से स्किन लेकर उसे ठीक किया जाता है।
- कॉस्मेटिक वैजिनोप्लास्टी- महिलाओं में उम्र बढ़ने या डिलीवरी के बाद वैजाइना में ढीलापन आ जाता है। इस प्रकिया की मदद से योनी में कसावट को बनाया जाता है।
- जेंडर अफर्मिंग वैजिनोप्लास्टी- इस सर्जरी में योनी का निर्माण किया जाता है। अनाया बांगर ने हाल ही में यही सर्जरी करवाई है। उनकी सर्जरी सफल रही थी।
- वल्वोपलास्टी- इसमें योनी के ऊपरी भाग को बनाया जाता है। गहराई वाले भागों को नहीं बनाया जाता है।
सर्जरी से पहले कौन से चेकअप किए जाते हैं?
- सबसे पहले मरीज का फिजिक्ल टेस्ट, बायोमेट्रिक और ब्लड टेस्ट किया जाता है।
- डॉक्टर मरीज को सभी प्रकार के रिस्क के बारे में जानकारी देता है।
- इस सर्जरी से पहले हार्मोन थेरेपी कराने की सलाह दी जाती है।
- सिगरेट, शराब और कुछ दवाइयों को नहीं लेने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें: पीने के लिए सही नारियल की पहचान कैसे करें? नोट कीजिए, काम आएगी टिप्स
वैजिनोप्लास्टी सर्जरी के बाद क्या रिस्क होते हैं?
वैजिनोप्लस्टी करवाने के बाद रिस्क फैक्टर्स बढ़ जाते हैं। Cleveland Clinic के मुताबिक वैजिनोप्लास्टी के बाद इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। कुछ लोग जल्दी रिकवर कर जाते हैं। कुछ लोगों को समय लगता है।
- सर्जरी के बाद इंफेक्शन और ब्लड फ्लो का खतरा बढ़ सकता है।
- सूजन और दर्द की समस्या।
कितना खर्च आता है?
वैजिनोप्लास्टी की सर्जरी का खर्च डॉक्टर के अनुभव, केस की जटिलता और किस जगह पर हो रहा है? इन सभी बातों पर निर्भर करता है। इस सर्जरी में 3 से 10 लाख तक का खर्च आता है। इस तरह की सर्जरी की क्वालिफाइड प्लास्टिक सर्जन से ही करवाएं।