logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पीने के लिए सही नारियल की पहचान कैसे करें? नोट कीजिए, काम आएगी टिप्स

कई बार नारियल पानी खरीदते वक्त पता नहीं लगता है कि कौन सा नारियल मीठा होगा। मीठे पानी के नारियल बाहर से कैसे दिखते हैं, यह जान लीजिए।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Sora

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीने की सलाह डॉक्टर अक्सर देते हैं लेकिन नारियल पानी पीने का असली मजा तभी है जब उसका स्वाद मीठा हो। नारियल पानी खरीदते वक्त ही कई लोगों को समझ आ जाता है कि कौन सा नारियल का पानी मीठा है।

 

नारियल पानी पीने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। नारियल पानी में कैलोरी कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक होता है। अब सवाल उठता है कि नारियल खरीदते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि हम हमेशा मीठा नारियल पानी खरीद सकें।

 

यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण

मीठे नारियल पानी की पहचान कैसे करें?

नारियल खरीदते वक्त कुछ टिप्स अपनानी चाहिए ताकि मीठे नारियल खरीदे जा सकें। नारियल के रंग, आकार और नारियल को हिलाकर पहचाना जा सकता है कि कौन सा नारियल पानी स्वाद में मीठा होगा।


रंग के आधार पर: जिन नारियल का रंग गहरा हरा और हल्का पीला होता है, वे नारियल सबसे बेहतर माने जाते हैं। इन नारियल का पानी अक्सर मीठा होता है। इसलिए हरे और हल्के पीले रंग के नारियल खरीदना बेहतर होता है। इसके बजाय उन नारियल को कभी नहीं खरीदना चाहिए जिन पर दाग-धब्बे हों और जो हल्के ब्राउन रंग के हों। इस तरह के नारियल ज्यादातर पुराने होते हैं और पुराने नारियल का स्वाद मीठा नहीं होता है।

 

यह भी पढ़ें: नई पीढ़ी में बढ़ी पुरानी सोच? 31% Gen Z पुरुष चाहते हैं पत्नी माने पति की हर बात

 

नारियल को हिलाकर सुनें:  नारियल खरीदने का सबसे आसान तरीका है कि उसे हिलाकर सुना जाए। ऐसा करने से हमें पता चल जाएगा कि नारियल के अंदर पानी है या नहीं। जिस नारियल में साफ-साफ पानी की आवाज सुनाई देती है, उसमें ज्यादा मात्रा में पानी होता है। जिस नारियल में ज्यादा पानी होता है, वह नारियल ताजा होता है।

 

आकार:  नारियल के आकार से भी समझा जा सकता है कि कौन सा नारियल अच्छा है। नारियल खरीदते वक्त देखना चाहिए कि नारियल का आकार थोड़ा कोन (नुकीला) और लंबा हो। इस आकार के नारियल में अक्सर ज्यादा पानी होता है। इसके बजाय गोल आकार के नारियल में कम पानी होता है। हालांकि नारियल के आकार से पानी की मिठास का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

 

वजन: नारियल खरीदते वक्त उसका वजन भी देखना चाहिए। दो नारियल उठाकर देखें, जो नारियल अपने आकार के हिसाब से भारी होगा, वही लेना सही होगा। भारी नारियल का मतलब है कि उसमें पानी सही मात्रा में है। इससे साफ होता है कि नारियल ताजा है, इसलिए आकार के हिसाब से भारी नारियल लेना चाहिए।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें