logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7 से 8 घंटे की नींद के बाद भी क्यों महसूस होती है थकान?

हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। कुछ लोगों को पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है।

sleep

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे तक सोना चाहिए। नियमित मात्रा में नींद लेने से शरीर स्वस्थ रहता है। कई लोग इस सलाह को मानते हैं कि इसके बावजूद थका हुआ महसूस करते हैं। आलर्म बजते ही हम उठ तो जाते हैं लेकिन दिमाग सुस्त महसूस करता है। ऐसा लगता है कि शरीर को बिल्कुल भी आराम नहीं मिला है।

 

विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादातर लोग इस बात को गंभीरता से नहीं लेते हैं। नींद की गुणवत्ता का हमारा सेहत पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि कारणों से नींद पर प्रभाव पड़ता है।

 

यह भी पढ़ें: पीने के लिए सही नारियल की पहचान कैसे करें? नोट कीजिए, काम आएगी टिप्स

 क्यों महसूस होती है थकान?

थायराइड इंबैलेंस

 

थायराइड ग्लैंड हमारे गले में पाया जाता है जो शरीर में एनर्जी को बनाएं रखने में मदद करता है। जब थायराइड एक्टिव नहीं होता है तो उसे हाइपोथायरडिज्म कहा जाता है। इस दौरान शरीर में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।

 

लक्षण

  • लगातार थकान
  • एकदम से वजन बढ़ना
  • ठंडक महसूस होना

यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज के मुताबिक हाइपोथायराडिज्म शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है और पर्याप्त नींद के बाद भी थकान महसूस होती है।

विटामिन की कमी

विटामिन की कमी की वजह से भी शरीर में एनर्जी महसूस नहीं होती है। जब शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी होती है तब शरीर भोजन का इस्तेमाल एनर्जी बनाने के लिए करता है।

 

विटामिन बी12 की कमी
विटामिन डी की कमी
आयरन की कमी

 

विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में खून की कमी के कारण ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नसों में नहीं पहुंचेगा। इस वजह से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। विटामिन डी की कमी की वजह से इम्यून फंक्शन भी प्रभावित होता है। इसकी कमी के कारण थकान महसूस होती है। 

 

यह भी पढ़ें: कहर ढा रही गर्मी, स्किन केयर के लिए क्या-क्या करना चाहिए?

तनाव बढ़ना

नींद की कमी सिर्फ शरीर को ही नहीं दिमाग को भी प्रभावित करता है। जब शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का लेवल बढ़ता है तो दिमाग नींद के दौरान भी सतर्क रहता है। शरीर शारीरिक रूप से आराम कर सकता है लेकिन मन चिंताओं और तनाव से भरा रहता है। अधिक तनाव की वजह से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ता है।

इन आदतों से नींद पर पड़ता है प्रभाव

  • रात को देर तक फोन चलाना।
  • रात को अधिक खाना खा लेना।
  • अनियमिक स्लीप शेड्यूल
  • अधिक मात्रा में कॉफी पीना

नींद को कैसे बेहतर करें?

  • टाइम से सोना। 
  • रात को सोने से आधे घंटे पहले फोन बंद कर दें।
  • सुबह उठकर नियमित मात्रा में एक्सरसाइज करें।
  • रात को कॉफी या चाय का सेवन करने से बचें।

Related Topic:#sleep#Lifestyle News

और पढ़ें