मार्च महीने के शुरुआती हफ्ते में ही गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। गर्मी का असर हमारी त्वचा पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इस मौसम में अधिक पसीना आता है जिसकी वजह से चिपचिपाहट महसूस होती है। तेज धूप की वजह से त्वचा ड्राई और बेजान नजर आती है।
इस मौसम में कुछ लोगों को ड्राइनेस, सनबर्न और जलन की समस्या भी होती है। ऐसे मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अगर आप इस मौसम में त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग रखना चाहते हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में बढ़ा स्लीप डिवोर्स का ट्रेंड, कपल्स क्यों चाहते हैं अलग-अलग सोना?
गर्मी में त्वचा का ऐसें रखें ख्याल
तेज धूप में निकलने से बचें
गर्मी के मौसम में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सूरज की किरणें सबसे ज्यादा नुकसानदायक होती है। इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर आपको जरूरी काम है तो छाता, कैप और सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
सीटीएम रूटीन
क्लीनिंग- गर्मियों में चेहरे पर धूल, पसीना और ऑयल जमा होता है इसलिए दिन में दो बार फेसवॉश यूज करना चाहिए। इससे त्वचा हाइड्रेटेड और निखरी नजर आती है।
टोनर- टोनर त्वचा के पोर्स को बंद करने का काम करता है। साथ ही एक्स्ट्रा ऑयल को खत्म करने में मदद करता है।
मॉश्चराइजर- गर्मियों में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए ऑयल फ्री या जेल बेस्ड मॉश्चराइजर लगाएं।
यह भी पढ़ें: एंटीबायोटिक बेअसर, सुपरबग के खतरे से 2050 तक 80 लाख मौतों की आशंका
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
गर्मी में सनस्क्रीन लगाकर जरूर निकलें। आपको बाहर निकलने से 15 से 20 पहले सनस्क्रीन लगाना है। इससे टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव हो सकता है।
सही कपड़े का चुनाव
गर्मी के मौसम में कपड़ों का खास रखना जरूरी है। इस मौसम में कॉटन के कपड़े पहनने चाहिए। कॉटन के कपड़े पसीने को सोखते हैं जिससे त्वचा पर रैशेज और जलन की समस्या होती है।
शरीर को हाइड्रेटेड रखें
गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड को रखने के लिए रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में नारियल पानी, छाछ और ताजे फलों का सेवन करें।