भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रन से बड़ी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग का न्योता मिलना पर संजू सैमसन (89), अभिषेक शर्मा (52) और ईशान किशन (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की धारदार गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को 159 पर ही ढेर कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन खर्चे और 3 विकेट लिए।

 

टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं संजू प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। संजू ने इससे पहले सेमीफाइनल में 89 और वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल में नाबाद 97 रन ठोके थे।

भारत बनाम न्यूजीलैंड, लाइव अपडेट

Live Updates

2026-03-08T22:46

भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास

भारत लगातार दूसरी बार टी20 का विश्व विजेता बन गया है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंद दिया है। भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

2026-03-08T22:41

जसप्रीत बुमराह का बेजोड़ स्पेल

जसप्रीत बुमराह ने एक और फाइनल मुकाबले में बेजोड़ स्पेल डाला है। बुमरहा ने अपने आखिरी ओवर में कीवी कप्तान सैंटनर को क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए। भारतीय टीम ऐतिहासिक जीत से 1 विकेट दूर है।

2026-03-08T22:32

जसप्रीत बुमराह ने 2 गेंद में लिए 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में जिमी नीशम और मैट हेनरी को क्लीन बोल्ड कर न्यूजीलैंड का स्कोर 141/8 कर दिया है।

2026-03-08T22:19

इतिहास रचने की दहलीज पर टीम इंडिया

भारतीय टीम अब जीत की दहलीज पर है। 14 ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 134/6 है। उसे जीत के लिए आखिरी 6 ओवर में 122 रन बनाने हैं, जो नामुमकिन है। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर और जिमी नीशम क्रीज पर हैं। डैरिल मिचेल 17 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने।   

2026-03-08T21:48

न्यूजीलैंड की आधी टीम सिमटी

वरुण चक्रवर्ती ने अब विकेट झटक लिया है। वरुण ने टिम साइफर्ट (52) को पवेलियन भेज दिया है। ईशान किशन ने डीप मिडविकेट पर साइफर्ट का बेहतरीन कैच लपका। 72 के स्कोर पर न्यूजीलैंड की आधी पारी सिमट गई है।

2026-03-08T21:43

हार्दिक पंड्या ने दिलाई चौथी सफलता

आठवें ओवर में हार्दिक पंड्या की गेंद को मार्क चैपमैन अपने विकेटों पर खेल बैठे हैं। 70 के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने चौथा विकेट गंवाया है। टिम साइफर्ट का साथ देने अब डेरिल मिचेल आए हैं।

2026-03-08T21:40

टिम साइफर्ट ने 23 गेंद में ठोकी फिफ्टी

टिम साइफर्ट ने 23 गेंद में पचासा जड़ दिया है। साइफर्ट ने सातवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ लगातार दो छक्के लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की।

2026-03-08T21:29

न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

अक्षर पटेल ने अब ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर दिया। भारतीय टीम को लगातार तीसरे ओवर में सफलता मिली है। न्यूजीलैंड का स्कोर 47/3 हो गया है।

2026-03-08T21:22

न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा

जसप्रीत बुमराह ने आते ही रचिन रवींद्र का विकेट झटक लिया है। बुमराह ने धीमी गेंद पर उन्हें फंसाया। ईशान किशन ने डीप स्क्वेयर लेग बाउंड्री से आगे भागते हुए बेहतरीन कैच लपका।

2026-03-08T21:18

अक्षर पटेल ने दिलाई बड़ी सफलता

तीसरे ओवर में ही गेंदबाजी करने आए अक्षर पटेल ने फिन एलन का विकेट झटक लिया है। तिलक वर्मा ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन कैच लपका। एलन 7 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड को 31 के स्कोर पर पहला झटका है। आतिशी बैटिंग कर रहे टिम साइफर्ट का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं।

2026-03-08T21:09

शिवम दुबे ने टपकाया फिन एलन का कैच

शिवम दुबे ने फिन एलन का कैच टपका दिया है। अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर एलन को फंसा लिया था लेकिन शिवम दुबे से उन्हें साथ नहीं मिला। शिवम दुबे ने मिड ऑफ पर पीछे की ओर हटते हुए कैच लपकने का प्रयास किया, गेंद उनके हाथों के बीच से निकल गई।

2026-03-08T21:04

न्यूजीलैंड की बैटिंग शुरू

न्यूजीलैंड की टीम 256 रन के टारगेट का पीछा करने उतर गई है। टिम साइफर्ट स्ट्राइक ले रहे हैं, जबकि फिन एलन दूसरे छोर पर खड़े हैं। अर्शदीप सिंह पहला ओवर डाल रहे हैं।

2026-03-08T20:43

शिवम दुबे ने भारत को 250 के पार पहुंचाया

शिवम दुबे ने जिमी नीशम के आखिरी ओवर में 24 रन ठोककर भारत को 250 के पार पहुंचा दिया है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रन का विशाल टारगेट रखा है। शिवम दुबे 8 गेंद में 26 रन बनाकर नाबाद लौटे।

2026-03-08T20:37

हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर आउट

हार्दिक पंड्या भी आउट हो गए हैं। 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद आउट हो गए हैं। भारत का स्कोर 226/5 हो गया है। बड़ा सवाल है कि क्या टीम इंडिया 250 रन तक पहुंच पाएगी?

2026-03-08T20:21

एक ओवर में गिरे 3 विकेट

जिमी नीशम ने 17वें ओवर में कहानी बदल दी है। नीशम ने पहली गेंद पर संजू को पवेलियन भेजने के बाद आखिरी दो गेंदों पर ईशान किशन (54) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (0) को चलता कर दिया। भारत का स्कोर 204/4 हो गया है। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

2026-03-08T20:16

संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट

संजू सैमसन 89 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जिमी नीशम की फुल टॉस गेंद पर लॉन्ग ऑन पर लपके गए। संजू ने 46 गेंद का सामना किया और 5 चौके और 8 छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या को नंबर-4 पर भेजा गया है।

2026-03-08T20:12

ईशान किशन ने ठोकी फिफ्टी

ईशान किशन ने 23 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। भारत ने 15 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए हैं।

2026-03-08T19:31

संजू सैमसन ने जड़ा लगातार तीसरा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में संजू सैमसन ने 33 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सैमसन ने इससे पहले ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 और वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन बनाए थे।

2026-03-08T19:31

टीम इंडिया का स्कोर 100 रन के पार

टीम इंडिया ने पावर प्ले के सिर्फ एक ओवर के बाद ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। अभिषेक शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए। अभी संजू सैमसन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।

2026-03-08T19:31

टीम इंडिया का गिरा पहला विकेट

टीम इंडिया का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा, जिन्हें रचिन रवींद्र ने आउट किया। इस पारी में उन्होंने 21 गेंदों पर 52 रन बनाए। जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

2026-03-08T19:31

फाइनल में अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। उनकी इस तेज पारी ने कीवी गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए।

2026-03-08T19:20

4 ओवर में भारत का स्कोर 50 के पार

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में भारत को 50 के पार पहुंचा दिया है। अभिषेक 10 गेंद में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि संजू 14 गेंद में 24 पर हैं।

2026-03-08T19:15

भारत की अच्छी शुरुआत

टीम इंडिया पहले 2 ओवर में 12 रन ही बना पाई थी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तीसरे ओवर में गियर बदला और जैकब डफी के खिलाफ 15 रन बटोर लिए। 3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 27 रन है।

2026-03-08T18:59

भारत की बैटिंग शुरू

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम इंडिया के दोनों ओपनर्स क्रीज पर उतर चुके हैं। संजू सैमसन स्ट्राइक ले रहे हैं। मैट हेनरी पहला ओवर लेकर आए हैं।

2026-03-08T18:45

बिना बदलाव के उतरी भारतीय टीम

न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोले मैककॉन्ची की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी की प्लेइंग-XI में एंट्री हुई है। दूसरी तरफ टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के उतरी है।

2026-03-08T18:39

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

2026-03-08T18:35

फाइनल में टीम इंडिया की पहले बैटिंग

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में पहले बैटिंग करती नजर आएगी।

2026-03-08T18:27

क्लोजिंग सेरेमनी खत्म

अहमदाबाद में क्लोजिंग सेरेमनी खत्म हो गई है। अब से कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।

2026-03-08T18:09

रिकी मार्टिन कर रहे परफॉर्म

सुखबीर सिंह के धांसू परफॉर्मेंस के बाद अब इंटरनेशनल पॉप स्टार रिकी मार्टिन अब परफॉर्म कर रहे हैं।

2026-03-08T18:04

क्लोजिंग सेरेमनी शुरू

अहमदाबाद में क्लोजिंग सेरेमनी शुरू हो गई है। पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह परफॉर्म कर रहे हैं। 

2026-03-08T17:48

भारतीय टीम स्टेडियम पहुंची

फाइनल के लिए टीम इंडिया स्टेडियम पहुंच चुकी है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारतीय खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे।

2026-03-08T17:43

स्टेडियम पहुंचे जय शाह

ICC चेयरमैन जय शाह आज फाइनल मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। वह अभी भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं।

2026-03-08T17:37

भारतीय टीम को चीयर कर रहे CRPF के जवान

न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले पूरा देश टीम इंडिया का मनोबल बढ़ा रहा है। उधमपुर में CRPF जवान भी भारतीय टीम को चीयर कर रहे हैं।

2026-03-08T17:15

स्टेडियम के लिए निकली टीम इंडिया

भारतीय टीम अहमदाबाद के ताज होटल में ठहरी हुई थी। अब वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम के लिए निकल चुकी है। 

2026-03-08T16:42

स्टेडियम के बाहर जुटने लगे फैंस

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला शुरू होने में अभी 3 घंटे बाकी हैं। इससे पहले ही फैंस स्टेडियम के बाहर जुटने लगे हैं।

2026-03-08T16:28

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोले मैककॉन्ची, जिमी नीशम/जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन