भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे आज (6 दिसंबर) विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। 3 मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर है। निर्णायक मुकाबले में सिक्के ने टीम इंडिया का साथ दिया है। कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। वॉशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा खेल रहे हैं। पढ़िए पल-पल का अपडेट।

 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका लाइव अपडेट:-

Live Updates

2025-12-06T17:53

भारत की बैटिंग शुरू

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतर गए हैं। टीम इंडिया इस रन चेज में अपनी ओपनिंग जोड़ी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रही होगी। खासकर यशस्वी जायसवाल पर निगाहें हैं।

2025-12-06T17:13

भारत को मिला 271 रन का टारगेट

साउथ अफ्रीका की पारी 47.5 ओवर में 270 रन पर सिमट गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑटनील बार्टमैन को क्लीन बोल्ड कर उसकी पारी खत्म की। मुकाबले में प्रसिद्ध का यह चौथा विकेट रहा। कुलदीप यादव ने भी 4 विकेट झटके। भारत को सीरीज जीतने के लिए 271 रन बनाने हैं।

2025-12-06T16:58

साउथ अफ्रीका ऑलआउट होने के करीब

कुलदीप यादव ने लगाता ओवरों में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका का स्कोर 258/9 कर दिया है। ऑटनील बार्टमैन और केशव महाराज क्रीज पर हैं।

2025-12-06T16:31

साउथ अफ्रीका की पारी बिखरी

क्विंटन डीकॉक के आउट होते ही साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई है। कुलदीप यादव ने डेवाल्ड ब्रेविस (29) और मार्को यानसन (17) को एक ही ओवर में पवेलियन भेज दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 235/7 हो गया है।

2025-12-06T16:17

शतक लगाकर डीकॉक OUT

क्विंटन डीकॉक बेहतरीन शतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लीन बोल्ड किया। डीकॉक ने 89 गेंद में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। उनका विकेट 199 के कुल स्कोर पर गिरा। अब क्रीज पर डेवाल्ड ब्रेविस और मार्को यानसन हैं।

2025-12-06T15:38

डीकॉक ने ठोका शतक

क्विंटन डीकॉक ने छक्के के साथ स्टाइल में अपने वनडे करियर का 23वां शतक पूरा किया है। भारत के खिलाफ डीकॉक की यह सातवीं ODI सेंचुरी है। साउथ अफ्रीकी टीम चाहेगी कि वह कम से कम 40वें ओवर तक टिके रहें।

2025-12-06T15:32

प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने चौथे ओवर में दो विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर को झकझोर दिया है। प्रसिद्ध ने पहले मैथ्यू ब्रीत्जके (24) को LBW आउट किया और फिर एडन मारक्रम (1) को विराट कोहली के हाथों लपवाकर ओवर का बेहतरीन अंत किया। 29 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 170/4 हो गया है। क्विंटन डीकॉक 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने डेवाल्ड ब्रेविस आए हैं।

2025-12-06T15:00

जडेजा ने दिलाई दूसरी सफलता

रवींद्र जडेजा ने टेम्बा बावुमा (48) को विराट कोहली के हाथों लपकवा दिया है। 114 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका लगा है।

2025-12-06T14:45

डीकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डीकॉक ने 42 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 16वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर छक्का जड़कर अपने वनडे करियर का 33वां पचासा पूरा किया।

2025-12-06T14:30

LIVE: डीकॉक-बावुम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले खत्म होने के बाद गियर बदल लिए हैं। क्विंटन डीकॉक और टेम्बा बावुम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। डीकॉक 36 गेंद में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं कप्तान बावुमा 44 गेंद में 28 रन पर हैं। 14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 72/1 है।

2025-12-06T02:22

टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी

भारतीय टीम ने गेंद के साथ बेहतरीन शुरुआत की है। अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में रायन रिकलटन का विकेट निकाला। इसके बाद क्विंटन डीकॉक और टेम्बा बावुमा ने पावरप्ले में और कोई विकेट नहीं गिरने दिया लेकिन वे खुलकर नहीं खेल पाए हैं। पावरप्ले की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 42 रन है।