भारत ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'करो या मरो' वाले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर जिम्बाब्वे को 184/6 के स्कोर पर ही रोक दिया।
टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पंड्या (नाबाद 50) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। उनके अलावा संजू सैमसन (24), ईशान किशन (38) और तिलक वर्मा (नाबाद 44) ने भी आतिशी बल्लेबाजी की, जिससे भारत ने अपना सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप स्कोर बनाया। जिम्बाब्वे के लिए यह असंभव सा टारगेट था। उसने अच्छी फाइट दिखाई लेकिन वह कभी जीत के करीब नहीं दिखी। उसकी ओर से ब्रायन बेनेट ने 59 गेंद में नाबाद 97 रन बनाए।
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब वेस्टइंडीज को हराने की जरूरत है। भारत और वेस्टइंडीज का मैच 1 मार्च को ईडन गार्डंस में होना है।
भारत बनाम जिम्बाब्वे, लाइव अपडेट:-
Live Updates
2026-02-26T22:37
भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 184 रन पर रोक 72 रन से बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अब उसे आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराने की जरूरत है।
जिम्बाब्वे की बात करें तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। उसकी ओर से ब्रायन ब्रेनेट ने 59 गेंद में नाबाद 97 रन बनाए।
2026-02-26T22:19
ब्रायन बेनेट पूरा करेंगे शतक?
18 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन है। अब मुकाबले में बस औपचारिकताएं बची हुई हैं। ब्रायन बेनेट 52 गेंद में 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह शतक पूरा कर पाएंगे या नहीं, यही सबसे बड़ा सवाल है।
2026-02-26T21:54
बेनेट की फिफ्टी
ब्रायन बेनेट ने जसप्रीत बुमराह को छक्के के लिए भेज 34 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली है।
2026-02-26T21:49
जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा
वरुण चक्रवर्ती ने डियोन मायर्स (6) के रूप में जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दे दिया है। अब क्रीज पर कप्तान सिकंदर रजा आए हैं।
2026-02-26T21:30
अक्षर ने पहले ही ओवर में झटका विकेट
अक्षर पटेल ने आते ही टीम इंडिया को पहली सफलता दिला दी है। पिछले मैच में बेंच पर रहे अक्षर ने दूसरी ही गेंद पर तदिवानाशे मारुमनी (20) को कवर-पॉइंट पर ईशान किशन के हाथों लपकवा दिया।
2026-02-26T21:27
जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में नहीं खोए विकेट
तदिवानाशे मारुमनी और ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे को पावरप्ले में कोई झटका नहीं लगने दिया है। हालांकि वे 44 रन ही बना पाए हैं।
2026-02-26T21:05
जिम्बाब्वे की बैटिंग शुरू
जिम्बाब्वे की टीम 257 रन के टारगेट का पीछा करने उतर गई है। इस विशाल रन चेज में देखना यही है कि वह कितना फाइट दे पाती है।
2026-02-26T20:44
भारत ने बनाया अपना सबसे बड़ी टी20 वर्ल्ड कप स्कोर
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन का स्कोर खड़ा किया है। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 218/4 था। हार्दिक पंड्या ने आखिरी दो गेंद पर दो छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 23 गेंद में 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। तिलक वर्मा ने 16 गेंद में नाबाद 44 रन बनाए।
2026-02-26T20:33
250 रन का आंकड़ा पार करेगी टीम इंडिया?
भारतीय टीम ने 18 ओवर की समाप्ति तक 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का यह सबसे बड़ा स्कोर है। हार्दिक पंड्या 17 गेंद में 31 रन ठोक चुके हैं, जबकि तिलक वर्मा 10 गेंद में 28 रन पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया की नजरें 250 के पार जाने पर है।
2026-02-26T19:54
भारत का चौथा गिरा विकेट
भारत ने अपना चौथा विकेट 172 के स्कोर पर गंवाया। सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों पर 253.85 के स्ट्राइक रेट से 33 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे।
2026-02-26T19:54
अभिषेक शर्मा हुए आउट
13 ओवर के अंदर भारत का स्कोर 150 रन तक पहुंच गया लेकिन अभिषेक शर्मा आउट हो गए। टिनोटेंडा मापोसा की गेंद पर सिकंदर रजा ने उनका कैच लिया। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे।
2026-02-26T19:54
भारत का दूसरा विकेट गिरा, ईशान किशन आउट
ईशान किशन 38 रन बनाकर सिकंदर रजा की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने इस पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया।
2026-02-26T19:53
अभिषेक की फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 26 गेंद में पचासा जड़ दिया है। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 109/1 है।
2026-02-26T19:37
पावरप्ले की समाप्ति पर भारत 80/1
संजू सैमसन के आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने रन गति कम नहीं होने दी है। पावरप्ले की समाप्ति तक टीम इंडिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 80 रन है।
2026-02-26T19:22
संजू सैमसन OUT
संजू सैमसन टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देने के बाद आउट हो गए हैं। ब्लेसिंग मुजारबानी ने उन्हें डीप मिडविकेट पर लपकवा दिया है। संजू 15 गेंद में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन नंबर-3 पर आए हैं।
2026-02-26T19:18
संजू-अभिषेक ने काटा गदर
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। 3 ओवर में ही भारत का स्कोर 46 पहुंच गया है। संजू 13 गेंद में 23 रन पर हैं, जबकि अभिषेक 6 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2026-02-26T19:03
भारत की बल्लेबाजी शुरू
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने उतरे हैं। यानी ईशान किशन नंबर-3 पर आएंगे। पहले ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर बगैर किसी नुकसान के 13 रन है।
2026-02-26T18:37
जिम्बाब्वे की प्लेइंग-XI
तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रायन बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड एनगारवा
2026-02-26T18:37
भारत की प्लेइंग-XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
2026-02-26T18:34
भारत की पहले बैटिंग
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी टीम इंडिया पहले बैटिंग करती नजर आएगी।
2026-02-26T18:26
भारत के लिए अच्छी खबर
अहमदाबाद से टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आ रही है। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया है। साउथ अफ्रीका की जीत से भारत की सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। अब भारतीय टीम को अपने बचे हुए दो मुकाबले जीतने होंगे और उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। नेट रन रेट वाला पेच खत्म हो गया है।
2026-02-26T18:24
भारत की संभावित प्लेइंग-XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह/तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
2026-02-26T18:10
अक्षर पटेल खेलेंगे या नहीं?
टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में उप-कप्तान अक्षर पटेल को बाहर रखा था। जिम्बाब्वे के सामने उन्हें मौका मिलता है या नहीं, इस पर सभी की नजरें हैं।
2026-02-26T17:53
संजू सैमसन को मिलेगा मौका?
प्रैक्टिस सेशन में भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ के सदस्य संजू सैमसन के साथ काफी करीब से काम करते देखे गए थे, जिससे अटकलें तेज हैं कि संजू को जिम्बाब्वे के खिलाफ मौका मिल सकता है। उनके आने से तिलक वर्मा या रिंकू सिंह को बाहर जाना होगा।
