आईपीएल 2025 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर DC ने धमाकेदार शुरुआत की थी लेकिन मिडिल ओवर्स में अभिषेक पोरेल (49) और केएल राहुल (38) के धीमा खेलने के चलते टीम 200 प्लस स्कोर नहीं बना पाई। 

 

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 15 ओवर के बाद 111/4 था। ऐसा लग रहा था कि वे 170 के आस-पास भी नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर DC को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया। अक्षर ने छठे नंबर पर 14 गेंद में 34 रन ठोके, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। ट्रिस्टन स्टब्स 18 गेंद में 34 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट झटके।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में नंबर 3 पर आने वाले बल्लेबाजों ने काटा गदर, पढ़िए आंकड़े

 

फिर फ्लॉप हुए फ्रेजर-मैकगर्क

 

DC के ओपनर फ्रेजर-मैकगर्क का बल्ला अब तक नहीं चल पाया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले उनके नाम 5 पारियों में सिर्फ 46 रन थे। फ्रेजर-मैकगर्क को प्लेइंग-XI से ड्रॉप किए जाने की संभावना था लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें एक और मौका दिया। 23 साल का यह युवा बल्लेबाज इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहा। आर्चर को पहले ओवर में लगातार दो चौके लगाने के बाद फ्रेजर-मैकगर्क (9) अगले ओवर में उन्हीं का शिकार बने।  

 

रन आउट हुए करुण नायर 

 

अभिषेक पोरेल ने पारी के दूसरे ओवर में तुषार देशपांडे के खिलाफ 23 रन बटोरे। मगर दो ओवर दो झटके लगने से DC की पारी सुस्त पड़ गई। फ्रेजर-मैकगर्क के आउट होने के बाद क्रीज पर आए करुण नायर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। पिछले मैच में ताबड़तोड़ 89 रन ठोकने वाले करुण 3 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके। केएल राहुल और पोरेल ने तीसरे विकेट के लिए 59 गेंद में 63 रन की धीमी साझेदारी की। राहुल ने 32 गेंद में 38 रन बनाए। वहीं पोरेल 37 गेंद में 49 रन बनाकर आउट हुए।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 में मयंक यादव की एंट्री, LSG के लिए इस दिन खेलेंगे पहला मैच!

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:


दिल्ली कैपिटल्स - जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा

 

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश थीक्षना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

 

स्टोरी अपडेट की जा रही है...