इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के पहले दो मैच काफी हाई स्कोर वाले रहे। अब लीग का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा। CSK और RR के बीच इस मुकाबले की खास बात यह है, कि इन दोनों टीमों के दो खिलाड़ी संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलने वाले हैं। इसी वजह से दोनों टीमों की प्लेइंग 11 को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

 

आपको बता दें कि संजू सैमसन 11 साल तक IPL में RR की जर्सी में खेलते दिखे, जबकि रवींद्र जडेजा 12 साल तक CSK की जर्सी में खेले। अब IPL 2026 सीजन से पहले एक ट्रेड डील के तहत जडेजा राजस्थान की टीम में शामिल हो गए हैं जबकि संजू चेन्नई की टीम में चले गए हैं। एमएस धोनी IPL 2026 सीजन के शुरुआती मैचों में CSK के लिए नहीं खेलेंगे। नतीजतन CSK के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते हुए संजू सैमसन नजर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का खास रिकॉर्ड, IPL में जड़ा 50वां अर्धशतक

CSK vs RR मैच डिटेल

  • मैच नंबर: IPL 2026 - मैच 3 (CSK vs RR)
  • मैच की तारीख: 30 मार्च
  • मैच वेन्यू: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (गुवाहाटी)
  • मैच का समय: टॉस - शाम 7:00 बजे, पहली गेंद - शाम 7:30 बजे

गुवाहाटी का मौसम और पिच रिपोर्ट

AccuWeather के अनुसार, गुवाहाटी में दिनभर मौसम खराब और अस्थिर रहा। तापमान करीब 25°C रहा, 76% तक बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रही। दिन में हल्की बारिश भी हुई, जिससे पिच और आउटफील्ड पर असर पड़ सकता है। शाम को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के दौरान करीब 25% बारिश के आसार हैं। नमी 85% तक रहेगी और बीच-बीच में बूंदाबांदी खेल को प्रभावित कर सकती है। हालांकि मैच तय समय पर शुरू होने की उम्मीद है लेकिन हल्की रुकावट संभव है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई से हारी कोलकाता, KKR इस डिपार्टमेंट में रही फेल

 

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जा रही है। यह लाल मिट्टी की पिच है, जहां गेंद अच्छे से उछाल लेती है और आउटफील्ड भी तेज रहता है। जिससे रन बनाना आसान हो जाता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है लेकिन जैसे-जैसे बल्लेबाज सेट हो जाता है बैटिंग और आसान हो जाती है। मैच के बाद के समय में ओस भी बड़ा रोल निभा सकती है, इसलिए ज्यादातर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकते हैं।

 

CSK vs RR संभावित प्लेइंग 11

  • चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे/उरविल पटेल, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन/अकील होसेन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।
  • राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।