logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 के दूसरे मैच में मुंबई से हारी कोलकाता, KKR इस डिपार्टमेंट में रही फेल

IPL 2026 का दूसरा मैच MI और KKR के बीच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने यह मैच जीतकर अपने कैंपेन की शानदार शुरुआत की।

IPL 2026 MI vs KKR highlights

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का दूसरा मैच भी पहले मैच की तरह ही हाई-स्कोरिंग रहा। यह मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। यह मैच रोमांचक रहा, जिसमें मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की। ​​दूसरी ओर KKR ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की।

 

IPL 2026 से पहले KKR चोटिल खिलाड़ियों की दिक्कत से जूझ रही है। इस मैच में ये बात बल्लेबाजी में तो उतनी नजर नहीं आई लेकिन गेंदबाजी में कोलकाता पूरी तरह फेल दिखी। KKR ने 20 ओवर में 220 रन जैसा बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन उनके गेंदबाज इस विशाल टारगेट को डिफेंड नहीं कर पाए। नतीजा यह रहा कि MI ने इस बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: IPL कप्तान इम्पैक्ट प्लेयर रूल के खिलाफ क्यों, किसे हो रहा सबसे ज्यादा नुकसान?

कोकलाता नाइट राइडर्स की पारी

टॉस हारने के बाद KKR को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला। पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले में 1 विकेट खोकर 78 रन बनाए। टीम ने बीच के ओवरों में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 7 से 15 ओवर के बीच 2 विकेट खोकर 89 रन बनाए। इसके बाद रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर डेथ ओवरों में खूब रन जोड़े। कोलकाता ने 16 से 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 53 रन बनाए। नतीजतन, KKR 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 220 रन का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में RCB ने SRH को हराया, हैदराबाद से कहां हुई चूक?

 

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन और रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने एक विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस की पारी

बड़े टोटल का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए स्कोरबोर्ड पर 80 रन जोड़े। इसके बाद, बीच के ओवरों में भी मुंबई का बल्ला नहीं रुका और 7 से 15 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 103 रन बनाए। MI डेथ ओवरों में भी नहीं रुकी और 2 विकेट खोकर 41 रन बनाए। नतीजतन, मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए और 5 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया। यह जीत MI के लिए खास थी क्योंकि वह 14 साल बाद अपना ओपनिंग मैच जीतने में सफल रही।

यह भी पढ़ें: 'कप्तान बनकर टेस्ट में वापस लौटो', विराट कोहली को किसने दी नसीहत?

 

MI के लिए रयान रिकेल्टन ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 78 रन बनाकर विराट कोहली को एक रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया। वहीं, KKR के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट लिया, जबकि रिकेल्टन रन आउट हुए।

KKR इस डिपार्टमेंट में रही फेल

कोलकाता नाइट राइडर्स के बैट्समैन ने अच्छा परफॉर्म किया लेकिन बॉलिंग डिपार्टमेंट पूरी तरह से फीका रहा। हर्षित राणा और आकाशदीप की बहुत कमी खली, जो चोटों की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी ने 40 से ज्यादा रन दिए। इससे रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने 72 गेंदों में 148 रन की पार्टनरशिप की। यहां तक ​​कि ब्लेसिंग मुजरबानी और सुनील नरेन भी रोहित के सामने पूरी तरह से पस्त नजर आए।


और पढ़ें