logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'कप्तान बनकर टेस्ट में वापस लौटो', विराट कोहली को किसने दी नसीहत?

IPL 2026 के पहले मैच में SRH के खिलाफ विराट कोहली ने धमाकेदार नाबाद 69 रन की पारी खेली, जिसके बाद कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी की मांग उठने लगी है।

Ambati Rayudu advised Virat Kohli to return test cricket as captain

विराट कोहली। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 के मैदान पर विराट कोहली के बल्ले ने एक बार फिर ऐसी आग उगला है कि पूरा क्रिकेट जगत उनके क्लास का कायल हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 69 रनों की नाबाद और विस्फोटक पारी खेली। कोहली की इस फॉर्म ने न केवल RCB को जीत दिलाई, बल्कि उन आलोचकों को भी शांत कर दिया है जो उनके करियर के अंत की अटकलें लगा रहे थे। अब विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के तौर पर वापसी की बातें करने लगे हैं।

 

विराट कोहली की इस जादुई बल्लेबाजी से पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कोहली को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास वापस लेने तक की सलाह दे डाली। रायडू का मानना है कि कोहली अभी अपने करियर के ढलान पर नहीं हैं बल्कि उनमें अभी 5-6 साल की उच्च स्तरीय क्रिकेट बाकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस तरह की लय में विराट फिलहाल नजर आ रहे हैं उनका टेस्ट टीम में न होना भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में RCB ने SRH को हराया, हैदराबाद से कहां हुई चूक?

अंबाती रायडू की अपील

ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत के दौरान अंबाती रायडू ने एक बड़ी मांग रख दी। उन्होंने कहा, 'मैं और संजय बांगड़ चर्चा कर रहे थे कि विराट को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए और वह भी बतौर कप्तान। हम मजाक नहीं कर रहे हैं, वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बेहतरीन रेड-बॉल कप्तान रहे हैं।' रायडू के अनुसार, कोहली की आक्रामकता और वर्तमान बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए उन्हें दोबारा टेस्ट टीम की कमान संभालनी चाहिए। बता दें कि कोहली ने साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

कोहली ने रचे दो महा-रिकॉर्ड

SRH के खिलाफ इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही विराट कोहली ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। वह IPL इतिहास में टारगेट का पीछा करते हुए 4000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही, टी20 क्रिकेट के ओवरऑल रन चार्ट में उन्होंने पाकिस्तान के शोएब मलिक को पीछे छोड़ दिया है और अब वह दुनिया के सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में और ऊपर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे नंबर पर हैं।


और पढ़ें