इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाना है। IPL 2026 में ईडन गार्डन्स में KKR का यह तीसरा मैच है, जिसे कोलकाता हर हाल में जीतना चाहेगी। नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है। तो जानें कि यह मैच कब और कैसे लाइव देख सकते हैं।
KKR ने IPL 2026 में तीन मैच खेले हैं और तीनों मैच हारने के बाद अभी पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है। वहीं, LSG ने इस सीजन में अब तक अपने दो मैचों में से एक जीता है, जिससे लखनऊ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। कोलकाता का पिछला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जिससे उनके खाते में एक पॉइंट जुड़ गया है।
यह भी पढ़ें: पिछले सीजन से अब तक सिर्फ 4 मैच जीती CSK, क्या चेन्नई को है नए हेड कोच की जरूरत?
KKR vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड
कोलकाता और लखनऊ के बीच अब तक 6 मैच खेले गए हैं। इन 6 मैचों में LSG का पलड़ा भारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन 6 मैचों में कोलकाता ने 2 मैच जीते हैं और लखनऊ ने 4 मैच जीते हैं। KKR ने ईडन गार्डन्स में अब तक 97 मैच खेले हैं। इन 97 मैचों में कोलकाता ने 54 मैच जीते हैं, 41 मैच हारे हैं और 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है। जबकि लखनऊ ने ईडन गार्डन्स में 4 मैच खेले हैं। इसमें LSG ने 2 मैच जीते हैं और 2 मैच हारे हैं।
कब और कहां देखें KKR vs LSG मुकाबला?
IPL 2026 के 15वें मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप जियोहॉटस्टार पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अब तक फ्लॉप रहे ये 5 महंगे खिलाड़ी, टीम पर बने बोझ!
KKR vs LSG संभावित प्लेइंग-11
- कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी।
- लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेट कीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव।
