logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026 में अब तक फ्लॉप रहे ये 5 महंगे खिलाड़ी, टीम पर बने बोझ!

IPL 2026 में अब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। कई टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इन टीमों में वे खिलाड़ी शामिल हैं जो IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

IPL 2026 Top 5 most expensive player performance

कैमरून ग्रीन, मथीशा पथिराना, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, लियाम लिविंगस्टोन। (Photo Credit: iplt20.com and Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में अब तक कई बड़े नाम उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। IPL 2026 ऑक्शन में करोड़ों रुपये खर्च कर जिन खिलाड़ियों को टीमों ने अपनी ताकत माना था, वही खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों में फीके साबित हो रहे हैं। इसका सीधा असर टीमों के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर कुछ महंगे खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है।

 

इन खिलाड़ियों से ना तो बल्ले से रन निकल रहे हैं और ना ही गेंदबाजी में कोई खास योगदान दिखा है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये खिलाड़ी अपनी टीमों के लिए बोझ बनते जा रहे हैं? यहां बात ऐसे ही IPL 2026 के टॉप-5 महांगे खिलाड़ियों की हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: गुवाहाटी में राजस्थान ने मुंबई को किया धराशायी, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

IPL 2026 ऑक्शन में खरीदे गए 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों का विश्लेषण करें तो यह साफ है कि ऊंचे दांव हमेशा ऊंची सफलता की गारंटी नहीं होते। KKR से लेकर CSK जैसी दिग्गज टीमों ने जिन अनकैप्ड और विदेशी सितारों पर दांव खेला था उनकी चमक फिलहाल फीकी नजर आ रही है। आलम यह है कि करोड़ों की सैलरी लेने वाले ये खिलाड़ी प्लेइंग-11 में अपनी जगह भी सही नहीं ठहरा पा रहे हैं।

 

कैमरून ग्रीन को KKR ने पूरे 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस सिर्फ 2 करोड़ था। वहीं, KKR ने मथीशा पथिराना पर भी जमकर पैसा खर्च किया और उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। CSK की बात करें तो उन्होंने कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिनका बेस प्राइस महज 30 लाख रुपये था। इसके बाद CSK ने प्रशांत वीर पर भी उतनी ही रकम यानी 14.20 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वहीं, SRH ने इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

 

IPL 2026 Top 5 most expensive player performance

यह भी पढ़ें: कोलकाता बनाम पंजाब का मैच रद्द, बारिश ने डाली बाधा; दोनों टीमों को 1-1 अंक

अब तक फेल रहे ये 5 महंगे खिलाड़ी

IPL 2026 ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अब तक तीन मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक बॉलिंग करने का मौका नहीं मिला है। एक और महंगे खिलाड़ी मथिशा पथिराना अनफिट होने की वजह से टीम में शामिल नहीं हो पाए हैं। कार्तिक शर्मा ने तीन मैचों में सिर्फ 25 रन बनाए हैं, जबकि प्रशांत वीर ने दो मैचों में 49 रन बनाए हैं। लियाम लिविंगस्टोन ने सिर्फ एक मैच खेला है और 14 रन बना पाए हैं।


और पढ़ें