logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गुवाहाटी में राजस्थान ने मुंबई को किया धराशायी, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से शानदार जीत हासिल की। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians

राजस्थान ने मुंबई को हराया। (Photo Credit: X/@IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 13वां मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमो के बीच मैच पूर्व निर्धारित समय शाम 7:30 बजे शुरू होना था। मगर गुवाहटी में भारी बारिश के कारण मैच रात 10:10 बजे शुरू हुआ। अंपायर्स ने ओवर घटाकर मुकाबला 11-11 ओवरों का कर दिया। पावरप्ले 3.2 ओवर का था।

 

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। गुवाहटी के जिस मैदान में कुछ समय तक पानी बरस रहा था, वहां पर क्रीज पर उतरते ही यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने छक्के-चौकों की बारिश कर दी। राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 150 रन का स्कोर खड़ा। 

 

यह भी पढ़ें: कोलकाता बनाम पंजाब का मैच रद्द, बारिश ने डाली बाधा; दोनों टीमों को 1-1 अंक

 

राजस्थान के खिलाफ 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की आधी टीम महज 5 ओवर में पवेलियन लौट गई। 27 रनों से मुंबई को हराकर राजस्थान ने इस आईपीएल सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की। वहीं मुंबई इंडियंस की यह लगातार दूसरी हार है। छह अंकों के साथ राजस्थान प्वॉइंट टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है।  

फ्लॉप हुए मुंबई के धुरंधर

मुंबई को 10 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। रायन रिकलटन को 4 गेंदों में 8 रन बनाकर लौटना पड़ा। टीम कुछ संभलती, उससे पहले ही 20 के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव के रूप में दूसरा झटका लग गया। सिर्फ एक छक्का जड़कर सूर्या ने अपनी पारी समाप्त की। तिलक वर्मा भी आज टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और 14 रनों का योगदान दिया। कप्तान हार्दिक पांड्या का फ्लॉप शो आईपीएल में भी जारी रहा। सिर्फ 9 रन ही बना सके। 

 

शेरफेन रदरफोर्ड और नमन धीर ने टीम की उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश की। दोनों के बीच मुंबई की तरफ से सबसे बड़ी 17 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी हुई। रदरफोर्ड ने आठ गेंदों में दो छक्के और दो चौकों की मदद से 25 रन की पारी खेली। नमन धीर ने भी 13 गेंदों में 25 रन बनाए। इस साझेदारी के अलावा मुंबई की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप महज 19 रनों की थी। 

 

शार्दुल ठाकुर ने 8, दीपक चाहर ने 6, ट्रेट बोल्ट ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने 5 रनों का योगदान दिया। राजस्थान के 151 रनों के लक्ष्य के मुकाबले मुंबई 11 ओवर में 123-9 रन ही बना सकी। 

 

राजस्थान की गेंदबाजी: जोफ्रा आर्चर ने रायन रिकलटन का विकेट झटका। दूसरे ओवर की चौथी गेंद में नांद्रे बर्गर ने सूर्यकुमार यादव को चलता किया। इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई को संभलने का मौका नहीं दिया। 2.3 ओवर में संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। रवि बिश्नोई ने मुंबई के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। पहले कप्तान हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया और बाद में तिलक वर्मा को भी आउट कर पवेलियन भेज दिया।

  • संदीप शर्मा: 3 ओवर में 26 रन दिए और रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर का विकेट झटका।
  • जोफ्रा आर्चर: 2 ओवर में 17 देकर रायन रिकलटन का अहम विकेट लिया।
  • तुषार देशपांडे: 2 ओवर में 29 रन दिए। शेरफेन रदरफोर्ड को आउट किया।
  • रवि बिश्नोई: 2 ओवर में 25 रन देकर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा को शिकार बनाया।
  • नांद्रे बर्गर: सूर्यकुमार यादव और नमन धीर को चलता किया। 2 ओवर में 21 रन दिए।

 

यशस्वी और वैभव ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

यशस्वी जायसवाल: सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों में आईपीएल करियर का 17वां अर्धशतक जड़ा। जायसवाल ने कुल 32 गेंदों का सामना किया। 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 77 रनों की आतिशी पारी खेली।

 

वैभव सूर्यवंशी: एक तरफ जयसवाल तो दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाल रखा था। सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों का सामना किया। 5 छक्के और एक चौके की मदद से 39 की बेहतरीन पारी खेली। 

 

रियान पराग: कप्तान रियान पराग ने 10 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया। अपनी पारी में 2 छक्के और एक चौका जड़ा। आज शिमरॉन हेटमायर अच्छी लय में नहीं दिखे। टीम को बेहतरीन शुरुआत मिलने के बा बावजूद उनकी पारी बेहद साधारण रही। 7 गेंदों का सामना किया और टीम के स्कोर में छह रनों का योगदान दिया। ध्रुव जुरेल को 3 गेंद में दो रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

 

साझेदारी: पहले विकेट के लिए वैभव और जायसवाल के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। 84 रन के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स को ध्रुव जुरेल के रूप में दूसरा झटका लगा। 121 के स्कोर में कप्तान रियान पराग को आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। जायसवाल और रियान पराग के बीच 19 गेंदों में 37 रनों की साझेदारी हुई। बाद में जायसवाल ने हेटमायर के साथ 13 गेंदों में 29 रन की अहम पार्टनरशिप की। 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में पहले बल्लेबाजी करना पड़ रहा भारी? आंकड़े बता रहे सच्चाई

 

पहला विकेट: 80 रन के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरा
दूसरा विकेट: 84 के स्कोर पर ध्रुव जुरेल को लौटना पड़ा।
तीसरा विकेट: 121 के स्कोर पर कप्तान रियान का विकेट गिरा।

 

मुंबई की गेंदबाजी: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट बेहद महंगे साबित हुए। दोनों एक-एक ओवर गेंदबाजी की और 22- 22 रन दिए। जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर की गेंदबाजी में 32 रन दिए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। हार्दिक पांड्या ने 2 ओवर में 17 रन दिए। शार्दुल ठाकुर को एक सफलता मिली। उन्होंने 2 ओवर में 36 रन दिए। मुंबई की तरफ से अल्लाह गजनफर ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 2 ओवर में 21 रन देकर दो अहम विकेट झटके।


और पढ़ें