इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 59वें मुकाबले में आज (15 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में LSG ने टॉस जीतकर CSK को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि हम अगले सीजन की तैयारी कर रहे हैं।
LSG ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह को मौका दिया है। अब्दुल समद और मुकुल चौधरी की प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। उन्हें हिम्मत सिंह और अक्षत रघुवंशी की जगह शामिल किया गया है। आवेश खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। LSG जब रन चेज करने उतरेगी, तब मिचेल मार्श के साथ जोश इंग्लिस उतर सकते हैं। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच कोहली ने गंभीर-अगरकर पर फोड़ा बम, अब क्या करेगा BCCI?
CSK ने किए दो बदलाव
ऑलराउंडर जेमी ओवरटन चोटिल होकर सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते CSK को दो बदलाव करने पड़े। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के वक्त बताया कि ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन CSK के लिए डेब्यू कर रहे हैं। स्पेंसर जॉनसन ने पीठ की चोट के कारण IPL 2025 के बाद से कोई कम्पटीटिव मैच नहीं खेला है।
CSK के इम्पैक्ट प्लेयर गुरजपनीत सिंह होंगे। ऋतुराज ने कन्फर्म किया है कि अकील हुसैन नहीं बल्कि गुरजपनीत इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे। प्रशांत वीर को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। वह LSG के खिलाफ पिछले मुकाबले में CSK के इम्पैक्ट प्लेयर थे। CSK आज जीत दर्ज करती है, तो टॉप-4 में पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा ने एक साल में दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, जानिए कारण
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
CSK - ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कम्बोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - गुरजापनीत सिंह, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी
LSG - मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडन मारक्रम, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - जोश इंग्लिस, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी
