IPL 2026 का 33वां मैच लीग की सबसे सफल टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाना है। जो 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने 5-5 IPL ट्रॉफी जीती हैं लेकिन इस सीजन में दोनों टीमें खराब फॉर्म में हैं। सवाल उठता है कि यह मैच कौन जीतेगा? क्या वानखेड़े की पिच पर बल्लेबाज कहर बरपाएंगे या गेंदबाज हावी रहेंगे।

 

आपको बता दें कि IPL 2026 में अब तक मुंबई और चेन्नई ने 6-6 मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं और 4-4 मैच हारे हैं। वहीं, CSK का नेट रन रेट MI से कम है। जिसकी वजह से चेन्नई पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है, जबकि मुंबई 7वें नंबर पर है। चेन्नई का नेट रन रेट -0.780 है, वहीं मुंबई का नेट रन रेट +0.067 है। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाएगी। यही वजह है कि दोनों टीमें यह मैच जीतने के लिए खूब पसीना बहा रही हैं।

 

यह भी पढ़ें: LSG के 48 करोड़ पानी में डूबे... अपनी ही टीम के जानी दुश्मन बन गए हैं पूरन-पंत!

MI vs CSK हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 39 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। जिसमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई ने 21 मैच जीते हैं जबकि चेन्नई ने 18 मैच जीते हैं। वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें 13 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। जिसमें मुंबई ने 8 मैच जीते हैं और चेन्नई ने 5 मैच जीते हैं। इस वेन्यू में CSK ने 26 मैच खेले हैं, जिसमें से वह 13 मैच जीतने में सफल रही। वहीं, मुंबई ने वानखेड़े स्टेडियम में 95 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 57 मैच जीते, 37 मैच हारे और एक मैच टाई रहा।

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रहने वाली है। यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच और बेहतर होती जाती है। इसलिए यहां पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जाएगा। वहीं, 210 रन का स्कोर एक सुरक्षित टोटल माना जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 159 रन बनाकर जीत गई राजस्थान रॉयल्स, LSG की लगातार चौथी हार

 

हाल के मैचों में वानखेड़े का पिच नंबर 7 अपने पुराने अंदाज से थोड़ा अलग दिखा है। यहां पहले की तरह बहुत हाई-स्कोरिंग मुकाबले नहीं हो रहे हैं। पिछले 6 टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 179 रहा है, जो इस मैदान के हिसाब से थोड़ा कम माना जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिला है। इन 6 मैचों में से 4 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि 2 बार हारी है। वहीं रन रेट भी पहली पारी में 8.98 रहा, जो दूसरी पारी में घटकर 8.57 हो गया।

 

गेंदबाजी की बात करें तो यहां स्पिनर ज्यादा असरदार साबित हुए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.71 रहा है, जबकि तेज गेंदबाज थोड़े महंगे रहे हैं। जिनका इकॉनमी रेट 9.38 रहा है। इन सबके बावजूद, टॉस जीतने वाली टीम चेज करना चुन सकती है। ऐसा मुंबई में ओस की वजह से है, जिसका मैच पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा, दिन का टेम्परेचर 30-35 डिग्री के आस-पास रहेगा। जिससे ओस का असर और बढ़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से छेड़छाड़ करने पर यही होगा, बड़ी गलती कर रही है RR

MI vs CSK संभावित प्लेइंग-11

  • मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भारत, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह।
  • चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, गुरजपनीत सिंह।