logo

मूड

ट्रेंडिंग:

IPL 2026: 159 रन बनाकर जीत गई राजस्थान रॉयल्स, LSG की लगातार चौथी हार

राजस्थान रॉयल्स ने 159 रन का स्कोर बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को 119 पर ही ढेर कर दिया। रवींद्र जडेजा ने बहुमूल्य 43 रन बनाने के बाद निकोलस पूरन का बड़ा विकेट भी झटका।

Nandre Burger IPL

LSG के कप्तान ऋषभ पंत का विकेट लेने के बाद जोश में नांद्रे बर्गर, Photo Credit: IPL/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 32वां मुकाबला बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए इस मैच में RR ने 40 रन से जीत दर्ज की। RR ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 159/6 का स्कोर खड़ा किया और फिर LSG को 18 ओवर में 119 रन पर ही समेट दिया। इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर RR पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर काबिज हो गई है।

जडेजा का बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन

RR की टीम एक समय 77 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी। यशस्वी जायसवाल (22), वैभव सूर्यवंशी (8), ध्रुव जुरेल (0), कप्तान रियान पराग (20) और शिमरोन हेटमायर (22) जैसे धुरंधर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा (20) के साथ मिलकर टीम को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि फरेरा भी जल्द ही चलते बने। RR का स्कोर 110/6 हो गया था। ऐसे में टीम ने इम्पैक्ट सब के रूप में शुभम दुबे को उतारा, जो मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 20 रन बनाकर खुश हो जा रहे हैं रियान पराग? LSG के खिलाफ विकेट फेंककर लौटे पवेलियन

 

जडेजा और शुभम दुबे ने सातवें विकेट के लिए 25 गेंद में नाबाद 49 रन की साझेदारी कर RR को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। छठे नंबर पर उतरे जडेजा ने 29 गेंद में 2 चौके और 1 छ्क्के की मदद से नाबाद 43 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने निकोलस पूरन का बड़ा विकेट भी झटका। शुभम दुबे ने 11 गेंद में 3 चौके जड़ते हुए नाबाद 19 रन बनाए। LSG की ओर से मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके। हालांकि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग से छेड़छाड़ करने पर यही होगा, बड़ी गलती कर रही है RR

 

LSG की खराब बैटिंग जारी

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसने 11 रन तक पहुंचते-पहुंचते आयुष बदोनी (0), कप्तान ऋषभ पंत (0) और एडन मारक्रम (0) के विकेट गंवा दिए। मिचेल मार्श ने एक छोर संभाले रखा और अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन दूसरे एंड से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण उनकी कोशिश बेकार चली गई। मार्श ने 41 गेंद में 55 रन बनाए। निकोलस पूरन एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 25 गेंद में 22 रन की धीमी पारी खेली। RR के लिए जोफ्रा आर्चर ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए। नांद्र बर्गर और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके। जडेजा और रवि बिश्नोई को 1-1 सफलता मिली।


और पढ़ें