इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। 20 साल के एएम गजनफ अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव मुंबई की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हैं। हालांकि, वह इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में जरूर शामिल हैं।

 

एएम गजनफ एक अफगानिस्तान के गेंदबाज हैं जिन्हें मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 ऑक्शन में 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था। फिन एलन और ब्लेसिंग मुजरबानी KKR की जर्सी में अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं। KKR ने फिन एलन को 2 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद KKR ने ब्लेसिंग मुजरबानी को उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में साइन किया।

 

यह भी पढ़ें: 'कप्तान बनकर टेस्ट में वापस लौटो', विराट कोहली को किसने दी नसीहत?

मुंबई और कोलकाता का टीम कॉम्बिनेशन

मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबले से पहले टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने प्लेइंग कॉम्बिनेशन साफ कर दिया। हार्दिक पांड्या ने भी टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और पिच को ग्रीन बताया। मुंबई 6 गेंदबाज और 5 बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने टीम के अनुभव और युवा खिलाड़ियों के संतुलन पर भरोसा जताया। वहीं अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पिच पर काफी घास है, इसलिए वे पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। टीम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ उतरेगी, जिसमें चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

MI vs KKR प्लेइंग 11

  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गज़नफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
    इम्पैक्ट सब्स्टिटूट: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
    इम्पैक्ट सब्स्टिटूट: मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।