इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के शुरुआती 14 मुकाबलों के आंकड़े एक दिलचस्प ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं। पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में प्रदर्शन ही मैच के नतीजे तय करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है, खासकर उन टीमों के लिए जो लक्ष्य का पीछा (चेज) कर रही हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में ज्यादातर बार वही टीम जीती है जिसने चेज के दौरान पावरप्ले में मजबूत शुरुआत की।

 

डेटा पर नजर डालने से साफ पता चलता है कि चेज करने वाली टीमों ने एग्रेसिव शुरुआत को अपनी स्ट्रैटेजी का अहम हिस्सा बनाया है। चेज करने वाली टीमों ने 14 में से 8 मैच जीते और इनमें से ज्यादातर में पावरप्ले स्कोर विरोधी टीम के स्कोर से बेहतर या बराबर था। 5 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अब तक फ्लॉप रहे ये 5 महंगे खिलाड़ी, टीम पर बने बोझ!

 

पहले 14 मैचों के नतीजे

मैच नं. मैच पहली पारी पावरप्ले स्कोर दूसरी पारी पावरप्ले स्कोर मैच रिजल्ट
1 SRH vs RCB 49/3 (SRH) 76/1 (RCB)
RCB 6 विकेट से जीता
2 KKR vs MI 78/1 (KKR) 80/0 (MI)
MI 6 विकेट से जीता
3 CSK vs RR 41/4 (CSK) 74/0 (RR)
RR 8 विकेट से जीता
4 GT vs PBKS 54/1 (GT) 55/1 (PBKS)
PBKS 3 विकेट से जीता
5 LSG vs DC 48/2 (LSG) 33/4 (DC)
DC 6 विकेट से जीता
6 SRH vs KKR 84/1 (SRH) 74/3 (KKR)
SRH 65 रन से जीता
7 CSK vs PBKS 57/1 (CSK) 68/1 (PBKS)
PBKS 5 विकेट से जीता
8 MI vs DC 41/2 (MI) 42/2 (DC)
DC 6 विकेट से जीता
9 RR vs GT 69/0 (RR) 56/0 (GT) RR 6 रन से जीता
10 SRH vs LSG 22/3 (SRH) 53/1 (LSG)
LSG 5 विकेट से जीता
11 RCB vs CSK 51/1 (RCB) 77/3 (CSK)
RCB 43 रन से जीता
12 KKR vs PBKS 25/2 (3.4 ov)* -
मैच रद्द (No Result)
13 RR vs MI 89/2 (RR) 60/5 (MI) RR 27 रन से जीता
14 GT vs DC 68/1 (GT) 63/0 (DC) GT 1 रन से जीता

14 मैचों के पावरप्ले ट्रेंड

  • मैच 1, 2 और 3 की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पावरप्ले में 70+ रन बनाकर आसानी से जीत हासिल की। ​​इसी तरह मैच 4, 7, और 10 में भी चेज करने वाली टीमों ने पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर जीत हासिल की। यह ट्रेंड बताता है कि अगर दूसरी पारी में टीम पहले 6 ओवर में 60-70 रन बना लेती है और विकेट भी बचाए रखती है तो जीत की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  • सिर्फ रन बनाना ही नहीं, बल्कि विकेट बचाना भी उतना ही अहम साबित हो रहा है। उदाहरण के तौर पर मैच 2 में MI ने 80/0 का स्कोर किया, जबकि मैच 3 में RR ने 74/0 बनाकर मुकाबला लगभग पावरप्ले में ही अपने पक्ष में कर लिया। इसके विपरीत, जहां चेज टीमों ने जल्दी विकेट गंवाए वहां दबाव बढ़ा। हालांकि कुछ मामलों में जैसे मैच 5 और 8 में कम स्कोर के बावजूद टीमों ने वापसी कर जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: पिछले सीजन से अब तक सिर्फ 4 मैच जीती CSK, क्या चेन्नई को है नए हेड कोच की जरूरत?

  • कुछ मैचों में पहली पारी में अच्छी शुरुआत के बावजूद जीत की गारंटी नहीं मिल रही। मैच 6, 9, 13, और 14 में, पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने मजबूत पावरप्ले खेले और आखिर में मैच जीते लेकिन ऐसे मामले बहुत कम होते हैं। खासकर मैच 1, 2 और 3 में पहली पारी में 40-50 के स्कोर के बावजूद विपक्षी टीमों ने बेहतर पावरप्ले खेलकर मैच छीन लिया। इससे साफ है कि केवल अच्छी शुरुआत काफी नहीं, बल्कि चेज के दौरान विपक्षी टीम को दबाव में रखना भी जरूरी है।