इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 11वां मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि यह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच 5 अप्रैल को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आपको बता दें कि CSK अपने दोनों शुरुआती मैच हार चुकी है। वहीं, RCB एक हफ्ते के ब्रेक के बाद लीग का अपना दूसरा मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। बेंगलुरु ने SRH के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। इसलिए, बेंगलुरु अपने इस ब्रेक का फायदा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, CSK इस मैच में RCB को हराकर अपनी जीत की लय वापस पाने का लक्ष्य रखेगी।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 SRH vs LSG: लखनऊ ने जीता अपना पहला मैच, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
ऋतुराज ने एमएस धोनी पर दिया अपडेट
टॉस जीतने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'एमएस धोनी धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं, कभी-कभी थोड़ा समय लगता है। अगर वो खेलने के लिए तैयार होंगे, तो जल्द ही दिखेंगे।' आपको बता दें कि एमएस धोनी को लेकर CSK ने पहले ही अपडेट दे दिया था। टीम ने कहा, 'धोनी अभी काफ स्ट्रेन (पिंडली की चोट) से उबरने के लिए रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते मिस कर सकते हैं।'
भुवनेश्वर कुमार बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड
सभी की नजरें RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पर टिकी होंगी। अगर वह इस मैच में एक विकेट लेते हैं तो वह IPL में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक किसी भी तेज गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया है। हालांकि, IPL में 200 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने अब तक 176 IPL मैचों में 224 विकेट लिए हैं।
RCB vs CSK प्लेइंग 11
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर। - चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजापनीत सिंह।
