इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 10वां मैच एक कम स्कोर वाला मुकाबला था लेकिन रोमांचक मैच था। यह मैच 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। इस मैच में जीत के साथ ही लखनऊ ने IPL 2026 में अपना खाता खोल लिया है। LSG ने यह मैच 5 विकेट से जीता।
इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। 10 ओवर पूरे होने तक टीम अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी और केवल 35 रन ही बना पाई थी। इसके बावजूद, टीम किसी तरह पूरे 20 ओवर खेलने में कामयाब रही और एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसके विपरीत, लखनऊ के टॉप ऑर्डर की शुरुआत पिछले मैच की तुलना में इस बार कहीं बेहतर रही। हालांकि, LSG के लिए इस मैच में जीत हासिल करना आसान नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत, देशपांडे और जोफ्रा ने गुजरात से छीनी बाजी
SRH की पारी
SRH की शुरुआत बिल्कुल खराब रही। पावरप्ले में ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए और सिर्फ 22 रन ही बना पाई। ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी लेकिन इसके बाद मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों ने अच्छी वापसी की। 7 से 15 ओवर के बीच हैदराबाद ने सिर्फ 1 विकेट खोकर 92 रन जोड़ दिए और मैच में वापसी कर ली। इसके बाद डेथ ओवर्स में टीम ने तेजी से रन तो बनाए लेकिन लगातार विकेट भी गिरते रहे। 16 से 20 ओवर के बीच SRH ने 5 विकेट खोकर 42 रन बनाए।
आखिरकार, 20 ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन का एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया। टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की शानदार साझेदारी का बड़ा रोल रहा। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन जोड़कर पारी को संभाल लिया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: DC vs MI: रिजवी ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
SRH के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 56 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिग्विजय राठी और मणिमारन सिद्धार्थ ने एक-एक विकेट हासिल किया। आपको बता दें कि हर्षल पटेल रन आउट हुए।
LSG की पारी
SRH के मुकाबले LSG की शुरुआत बेहतर रही। पावरप्ले के दौरान टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए। हालांकि, बीच के ओवरों में टीम की गति धीमी पड़ गई। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने तीन विकेट खोकर 61 रन बनाए। इसके बाद, डेथ ओवरों में टीम ने फिर से लय पकड़ी। 16वें से 20वें ओवर के बीच लखनऊ ने सिर्फ एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। आखिरकार, टीम ने 19.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 160 रन बनाए और मैच में महज एक गेंद रहते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत, देशपांडे और जोफ्रा ने गुजरात से छीनी बाजी
कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाकर LSG के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किया, जबकि एडेन मार्करम ने 45 रनों का योगदान दिया। दूसरी ओर, SRH के गेंदबाजों ने जोरदार मुकाबला किया। हैदराबाद के लिए, हर्ष दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार ने एक-एक विकेट लिया। निकोलस पूरन एक रन बनाकर रन आउट हो गए।