logo

मूड

ट्रेंडिंग:

राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत, देशपांडे और जोफ्रा ने गुजरात से छीनी बाजी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने दिलचस्प मुकाबले में 6 रन से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 210 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस अच्छी शुरुआत के बावजूद मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी।

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया। ( Photo Credit: X/@IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के इस सीजन में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को उसी के घर पर 6 रनों से शिकस्त दी। आखिरी के दो ओवर में राजस्थान के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने कमाल की गेंदबाजी करके गुजरात के हाथ से मैच छीन लिया।

 

19वें ओवर में जोफ्रा ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। कप्तान रियान पराग ने गेंदबाज तुषार देशपांडे पर भरोसा जताया। तुषार ने अपनी सटीक गेंदबाजी से न केवल कप्तान राशिद खान का विकेट झटका, बल्कि सिर्फ चार रन देकर राजस्थान की झोली में लगातार दूसरी जीत भी डाल दी।

 

यह भी पढ़ें: जायसवाल की फिफ्टी, जुरेल की तूफानी पारी; गुजरात के सामने 211 का लक्ष्य

 

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। छह विकेट खोकर 20 ओवर में 210 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को सलामी बल्लेबाज कुमार कुशाग्र और साई सुदर्शन ने बेहतरीन शुरुआत दी। मगर टीम आखिर तक लड़खड़ाने लगी। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 78 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 

 

कुमार कुशाग्र को 14 गेंदों 18 रन बनाए। 107 रन के स्कोर पर गुजरात को साई सुदर्शन के तौर पर दूसरा बड़ा झटका लगा। सुदर्शन ने 44 गेंदों में 73 रन की आतिशी पारी खेली। 9 चौके और तीन छक्के जड़े। ग्लेन फिलिप्स चार गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गए। उस वक्त टीम का स्कोर 12.1 ओवर में 127 रन था। 

 

यह भी पढ़ें: DC vs MI: रिजवी ने खेली तूफानी पारी, दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

 

फिलिप्स के आउट होते ही गुजरात की पूरी टीम लड़खड़ा गई। 131 के स्कोर पर चौथा और 135 पर पांचवां झटका लगा। वाशिंगटन सुंदर सिर्फ 4 रन ही बना सके। 155 के स्कोर पर राहुल तेवतिया के रूप में गुजरात को छठा झटका लगा। तेवतिया ने छह गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया। 161 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। शाहरुख खान को सिर्फ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। कप्तान राशिद खान ने 16 गेंदों में 24 रन तो बनाए, लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके।

रवि बिश्नोई ने झटके चार अहम विकेट

गुजरात की तरफ से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। 4 ओवर में 41 रन देकर चार विकेट झटके। रवि ने साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया को अपना शिकार बनाया। कप्तान रियान पराग ने एक ओवर गेंदबाजी की और कुमार कुशाग्र का विकेट झटका। तुषार देशपांडे ने अपने तीन ओवर में 24 रन दिए और गुजरात के कप्तान राशिद खान को आउट कर पवेलियन भेजा। नांद्रे बर्गर ने एक सफलता के साथ 3 ओवर में एक विकेट झटका। संदीप शर्मा सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 34 रन दिए और कोई सफलता हासिल नहीं की। 

काम आ गई जुरेल की आतिशी पारी

अहमदाबाद में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की 70 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत शुरूआत दी। ध्रुव जुरेल के आतिशी 70 रन और यशस्वी की अर्धशतकीय पारी की मदद से राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर गुजरात के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा। 

 

ध्रुव जुरेल ने पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 42 गेंदों में 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली। यशस्वी जायसवाल के बाद ध्रुव ने गुजरात के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। आखिर में छक्का मारकर टीम का स्कोर 200 रनों तक पहुंचाया।

 

वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों का सामना किया। पांच चौके और एक छक्के की मदद से 31 रनों का योगदान दिया। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। शिमरॉन हेटमायर 18 और कप्तान रियान पराग 8 रन ही बना सके। डोनोवन फरेरा को एक रन बनाकर ही वापस जाना पड़ा। रविंद्र जडेजा ने 7 और जोफ्रा आर्चर ने 1 रन का योगदान दिया। 

 

गुजरात की गेंदबाजी: कप्तान राशिद खान ने अपने चार ओवर में 39 रन देकर वैभव सूर्यवंशी के रूप में एक विकेट झटका। कगिसो रबाडा ने यशस्वी जायसवाल व डोनोवन फरेरा को आउट किया। चार ओवर में कुल 42 रन दिए। अशोक शर्मा ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने शिमरॉन हेटमायर को चलता किया। मोहम्मद सिराज पहले तीन ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। मगर अपने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और ध्रुव जुरेल का सबसे अहम विकेट लिया। प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 43 रन देकर एक सफलता हासिल की।

 


और पढ़ें