logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जायसवाल की फिफ्टी, जुरेल की तूफानी पारी; गुजरात के सामने 211 का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 210 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की शानदार फिफ्टी के बाद ध्रुव जुरेल ने 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस। ( Photo Credit:@IPL)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 9वां मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद राजस्थान ने गुजरात के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया। जीत की खातिर गुजरात टाइटंस को 211 रन बनाने होंगे। 

 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने जीटी के हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन शुरूआत के बाद ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों में 75 रनों की आतिशी पारी खेली। 5 चौके और 5 छक्के की मदद से टीम का स्कोर 200 रनों के पार पहुंचाया। 

जायसवाल और सूर्यवंशी ने दी मजबूत शुरुआत

यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी बल्लेबाजी ने राजस्थान को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 38 गेंदों में 70 रनों की तूफानी साझेदारी देखने को मिली। सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी कप्तान राशिद खान का शिकार बने। सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की बेहतरीन पारी खेली।

 

राजस्थान को दूसरा झटका 126 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। जायसवाल ने छह चौके और 3 छक्के की बदौलत 36 गेंदों में 55 रनों की बेहद अहम पारी खेली।

 

कप्तान रियान पराग बल्लेबाजी में आज कुछ खास नहीं कर सके। 4 गेंदों में आठ रन की पारी खेली। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

 

राजस्थान को रियान पराग के तौर पर तीसरा झटका 135 के स्कोर पर लगा। इसके बाद ध्रुव जुरेल और शिमरॉन हेटमायर ने अपनी विस्फोटक मारी से टीम को मजबूत स्थित में पहुंचाया। हेटमायर ने 8 गेंदों का सामना किया। 2 छक्का और एक चौका जड़ा। टीम के स्कोर में 18 रनों का योगदान दिया।

 

राजस्थान रॉयल्स को 165 पर चौथा और 166 के स्कोर पर ही पांचवां झटका लगा। डोनोवन फरेरा को एक रन बनाकर ही पवेलियन वापस जाना पड़ा। रविंद्र जडेजा ने 7 गेंदों में 7 रन और जोफ्रा आर्चर ने 1 गेंदों में एक रन का योगदान दिया।

 

गेंदबाजी: नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैर-मौजूदगी में राशिद खान ने कप्तानी संभाली। उन्होंने चार ओवर में कुल 39 रन दिए और वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट झटका। गुजरात की तरफ से कगिसो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 42 रन दिए और यशस्वी जायसवाल व डोनोवन फरेरा के रूप में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

 

अशोक शर्मा ने चार ओवर में 37 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर को समय से पहले ही आउट करके वापस भेजा।

 

मोहम्मद सिराज पहले तीन ओवर में बेहद महंगे साबित हुुए। मगर अपने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और ध्रुव जुरेल का सबसे अहम विकेट अपने नाम किया। सिराज ने 4 ओवर में कुल 48 रन दिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने चार ओवर में 43 रन देकर एक सफलता हासिल की।


और पढ़ें