इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फुल शेड्यूल आ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (26 मार्च) को लीग स्टेज के बाकी 50 मैचों का शेड्यूल जारी किया। इससे पहले शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद आगामी IPL सीजन के पूरे लीग स्टेज का शेड्यूल जारी कर दिया गया। 

 

IPL 2026 की शुरुआत शनिवार (28 मार्च) से हो रही है। लीग स्टेज 24 मई तक चलेगा। इसके बाद प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। BCCI ने प्लेऑफ की तारीख और वेन्यू की घोषणा नहीं की है। आगामी सीजन में 12 दोपहर के मुकाबले रखे गए हैं। सभी टीमें कम से कम दो दोपहर के मैच खेलेंगी।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक ही बार होगी CSK-RCB की टक्कर, ऐसा क्यों? समझिए IPL का नियम

दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ खेला

IPL के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पिछले साल की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स (PBKS) को 3-3 दोपहर के मुकाबले खेलने हैं। इनमें भी DC दो मैच अपने घर में खेलेगी। इस सीजन कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर एक से ज्यादा दोपहर का मैच नहीं खेल रही है। 

 

राजस्थान रॉयल्स के तो दोनों दोपहर के मुकाबले घर से बाहर रखे गए हैं। वहीं DC को एक दोपहर का मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में, जबकि दो अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने हैं। आमतौर पर IPL की जिन फ्रेंचाइजियों की फैन फॉलोइंग कम होती है, उन्हें ज्यादा दोपहर के मुकाबले दे दिए जाते हैं। कुछ ऐसा ही DC के साथ भी हुआ है।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, एम चिन्नास्वामी में भी होगा इंटरनेशनल मैच

DC का कब-कब है दोपहर का मैच?

IPL 2020 की फाइनलिस्ट DC को शुरुआती शेड्यूल में एक दोपहर का मुकाबला खेलना था। गुरुवार को जारी हुए शेड्यूल में उसे दो और दोपहर के मुकाबले थमा दिए गए। उसे घर में मुंबई इंडियंस (4 अप्रैल) और पंजाब किंग्स (25 अप्रैल) से दोपहर में भिड़ना है। वहीं 18 अप्रैल को बेंगलुरु में वह डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी।

दिल्ली कैपिटल्स का फुल शेड्यूल:

  • 1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ, शाम 7:30 बजे
  • 4 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस, दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे
  • 8 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
  • 11 अप्रैल - चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई, शाम 7:30 बजे
  • 18 अप्रैल - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु, दोपहर 3:30 बजे
  • 21 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे
  • 25 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स, दिल्ली, दोपहर 3:30 बजे
  • 27 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
  • 1 मई - राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर, शाम 7:30 बजे
  • 5 मई - दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
  • 8 मई - दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
  • 11 मई - पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला, शाम 7:30 बजे
  • 17 मई - दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली, शाम 7:30 बजे
  • 24 मई - कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता, शाम 7:30 बजे