logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, एम चिन्नास्वामी में भी होगा इंटरनेशनल मैच

BCCI ने टीम इंडिया के होम शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को भी इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी दी गई है।

Virat Kohli Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के होम सीजन (2026-27) का शेड्यूल जारी कर दिया है। टीम इंडिया घर में 27 सितंबर 2026 से अगले साल 3 मार्च के बीच 22 मुकाबले खेलेगी। ये मुकाबले 17 वेन्यू पर खेले जाएंगे। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को दो-दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी दी गई है। 

 

पिछले साल जून में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद से इस मैदान पर कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है। 17 अक्टूबर को यहां इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होगी। भारतीय टीम इस दिन वेस्टइंडीज से पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भिड़ेगी।

 

यह भी पढ़ें: 18 सीजन, 8 टीमें बनीं चैंपियन, CSK-MI सबसे सफल... देखिए IPL विनर लिस्ट

जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे संग सीरीज

भारतीय टीम के होम सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से होगी। कैरेबियाई टीम 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। इसके बाद श्रीलंका की टीम आएगी। श्रीलंकाई टीम दिसंबर में 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेलेगी। अगले साल की शुरुआत में 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम लैंड करेगी। जिम्बाब्वे की टीम 25 साल बाद बाइलेटरल सीरीज के लिए भारतीय सरजमीं पर कदम रखेगी। 

 

टीम इंडिया के होम सीजन का अंत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से होगा। 21 जनवरी से मार्च की शुरुआत तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर 2027 के मुकाबले नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें: उसका फोकस सिर्फ हवाबाजी में है... अब किस पर भड़क गए योगराज सिंह?

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

  • 27 सितंबर 2026 - पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम
  • 30 सितंबर 2026 - दूसरा वनडे, गुवाहाटी
  • 03 अक्टूबर 2026 - तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़

 

  • 06 अक्टूबर 2026 - पहला टी20, लखनऊ
  • 09 अक्टूबर 2026 - दूसरा  टी20, रांची
  • 11 अक्टूबर 2026 - तीसरा  टी20, इंदौर
  • 14 अक्टूबर 2026 - चौथा  टी20, हैदराबाद
  • 17 अक्टूबर 2026 - पांचवां  टी20,  बेंगलुरु

श्रीलंका का भारत दौरा

  • 13 दिसंबर 2026 - पहला वनडे, दिल्ली
  • 16 दिसंबर 2026 - दूसरा वनडे, बेंगलुरु
  • 19 दिसंबर 2026 - तीसरा वनडे, अहमदाबाद

 

  • 22 दिसंबर 2026 - पहला  टी20, राजकोट
  • 24 दिसंबर 2026 - दूसरा  टी20, कटक
  • 27 दिसंबर 2026 - तीसरा  टी20, पुणे

जिम्बाब्वे का भारत दौरा

  • 3 जनवरी 2027 - पहला वनडे, कोलकाता
  • 6 जनवरी 2027 - दूसरा वनडे, हैदराबाद
  • 9 जनवरी 2027 - तीसरा वनडे , मुंबई

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा

  • पहला टेस्ट: 21-25 जनवरी 2027, नागपुर
  • दूसरा टेस्ट: 29 -2 फरवरी 2027, चेन्नई
  • तीसरा टेस्ट: 1-15 फरवरी 2027, गुवाहाटी
  • चौथा टेस्ट: 19-23 फरवरी 2027, रांची
  • पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी से 3 मार्च 2027 - अहमदाबाद
Related Topic:#Team India#BCCI

और पढ़ें