logo

मूड

ट्रेंडिंग:

18 सीजन, 8 टीमें बनीं चैंपियन, CSK-MI सबसे सफल... देखिए IPL विनर लिस्ट

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स 3 बार चैंपियन बनी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी खिताबी सूखा खत्म कर चुकी है। देखिए कब, कौन चैंपियन बना है।

RCB Winner List

IPL ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते विराट कोहली, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन शनिवार से शुरू होने वाला है। 2008 में लॉन्च हुई इस लीग में अब तक 8 टीमें चैंपियन बन चुकी हैं। राजस्थान रॉयल्स लीग की पहली चैंपियन टीम है। हालांकि इसके बाद से उसने खिताब नहीं जीता है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) 5-5 ट्रॉफी जीत चुकी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने CSK को ये सभी ट्रॉफियां जिताई हैं, तो वहीं MI को रोहित शर्मा ने चैंपियन बनाया है।

 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी तीन खिताब जीते हैं। उसे गौतम गंभीर ने दो बार चैंपियन बनाया। KKR ने तीसरा खिताब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जीता था। इसके अगले सीजन 17 साल तक ट्रॉफी से दूर रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीत का स्वाद चखा। RR और RCB के अलावा डेक्कन चार्जर्स (अब यह टीम IPL में नहीं खेलती है), सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस भी 1-1 बार चैंपियन बन चुकी है। देखिए कौन, किस साल चैंपियन बना है।

IPL विनर लिस्ट

  • 2008 - राजस्थान रॉयल्स
  • 2009 - डेक्कन चार्जर्स
  • 2010 - चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2011 - चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2012 - कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2013 - मुंबई इंडियंस
  • 2014 - कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2015 - मुंबई इंडियंस
  • 2016 - सनराइजर्स हैदराबाद
  • 2017 - मुंबई इंडियंस
  • 2018 - चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2019 - मुंबई इंडियंस
  • 2020 - मुंबई इंडियंस
  • 2021 - चेन्नई सुपर किंग्स
  • 2022 - गुजरात टाइटंस
  • 2023 - चेन्नई सुपर किंग
  • 2024 - कोलकाता नाइट राइडर्स
  • 2025 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

और पढ़ें