logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उसका फोकस सिर्फ हवाबाजी में है... अब किस पर भड़क गए योगराज सिंह?

बेबाक बयान देने के लिए मशहूर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने युवा भारतीय खिलाड़ियों को गेम पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नाकामी तभी आती है, जब ध्यान भटकता है।

Yograj Singh

योगराज सिंह, Photo Credit: Yograj Singh/Insta

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अपने बेबाक बयान से फिर चर्चा में आ गए हैं। योगराज ने इस बार अभिषेक शर्मा को जमकर सुनाया है। भारतीय टीम के लिए 1 टेस्ट और 6 वनडे खेलने वाले योगराज का कहना है कि अभिषेक का ध्यान क्रिकेट से भटक गया है। उन्होंने कड़े शब्दों में इस युवा बल्लेबाज को अनुशासन में रहने की सलाह दी। योगराज के मुताबिक, युवा खिलाड़ी हवाबाजी के चक्कर में नाकाम हो रहे हैं।

'यह लड़का रील बनाता है... '

अभिषेक हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन बार डक पर आउट हुए थे। उन्होंने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए लेकिन फिर वह लय से भटक गए। पूरे टी20 वर्ल्ड कप में उनके बल्ले से सिर्फ एक पारी आई, जो उन्होंने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली। 

 

यह भी पढ़ें: मार्श, हेडन, सचिन, कोहली... IPL में कब, किसने जीता ऑरेंज कैप, देखिए पूरी लिस्ट

 

योगराज का मानना है कि वह क्रिकेट पर फोकस नहीं कर रहे हैं, जिससे टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला शांत रहा। योगराज ने इनसाइड स्पोर्ट के साथ बातचीत में कहा, 'आप फेल इसलिए होते हैं कि आपका दिमाग कहीं और होता है। शुभमन गिल, अभिषेक के साथ क्या हो रहा है? नाकामी तभी आती है जब आपका ध्यान कहीं और भटक जाता है। अभिषेक के साथ यही हो रहा है। यह लड़का रील बनाता रहता है जो इसका जॉब नहीं है। उसे रात 9 बजे तक बेड पर चले जाना चाहिए, सुबह 5 बजे उठ जाना चाहिए और हजार गेंदें खेलनी चाहिए।'

 

यह भी पढ़ें: पिछले चार IPL सीजन से भारतीय गेंदबाजों के पास है पर्पल कैप, रबाडा आखिरी विदेशी

'अभिषेक खेल को हल्के में लेने की भूल करता है' 

योगराज ने आगे कहा कि आजकल के कई खिलाड़ी क्रिकेट से ज्यादा पार्टियों, सोशल मीडिया, पैसों और बाकी चीजों में उलझ जाते हैं। यहीं उनसे गलती हो रही है। उन्होंने कहा, 'उसे (अभिषेक को) युवराज सिंह के आस-पास पहुंचने के लिए एक और युग लग जाएगा। पूरा ब्रह्मांड अनुशासन पर चलता है। क्रिकेटरों को ऐसे ही काम करना चाहिए। क्रिकेटरों से गलती कहां हो रही है? हर समय पार्टियां, लड़कियां, पैसे, शूटिंग।'

 

उन्होंने आगे कहा, 'मैं उससे बहुत निराश हूं। एक समय मैं उसे मैसेज किया करता था कि इस खेल को हल्के में मत लो। वह हमेशा कहेगा - जी सर। सिंगल, डबल, और बाउंड्री जैसी भी चीज होती है। हर समय आप गेंद को हवा में नहीं मार सकते। आप हमेशा भीड़ के मनोरंजन के लिए छक्के नहीं मारते रह सकते।' 


और पढ़ें