इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का शानदार सफर, अब 12वें मुकाबले की तरफ पहुंच गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में टकराने वाली हैं। एक तरफ लगातार लय में खेल रही टीम पंजाब किंग्स है, दूसरी तरफ लड़खड़ाती हुई टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो जीत के लिए तरस रही है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स में संभावनाएं हैं लेकिन टीम बिखरी नजर आ रही है। साल 2025 से ही KKR के अच्छे दिन कहीं खो गए हैं। IPL 2026 के लिए टीम को नया कर दिया गया है लेकिन बेहतर नतीजे नहीं आए हैं। 

यह भी पढ़ें: 'वर्ल्ड कप जिताया, यहां क्यों हरा रहे...', संजू सैमसन से खफा CSK फैन

KKR बिखरी हुई है, PBKS के लिए संभावनाएं?

KKR के बुरे दिन चल रहे हैं तो PBKS के लिए मौका है। KKR की न गेंदबाजी लय में दिखी है, न ही बल्लेबाजी। जिन खिलाड़ियों पर मैच का दारोमदार है, वे ही खराब खेल रहे हैं। तेग गेंजबाज टीम में नहीं हैं, जो बेहतर कर सकते हैं।

PBKS का हाल क्या है?

पिछले सीजन फाइनल पहुंचने के बाद इस साल भी उन्होंने 2 मैचों में शानदार जीत हासिल की है। इस टीम का टॉप ऑर्डर शानदार है। खिलाड़ी खूब रन ठोक रहे हैं। कोपर कॉनॉली जैसे नए खिलाड़ी का भी प्रदर्शन बेहतर है। टीम की गेंदबाजी संतुलित है, अनुभवी टीम है।

श्रेयस अय्यर KKR के कप्तान रह चुके हैं, टीम को खिताब भी दिला चुके हैं, अब वह PBKS के कप्तान हैं और पुरानी टीम से खेल रहे हैं। टीम की कमियां, नाकामियां उन्हें बेहतर पता हैं। मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़ें: इम्पैक्ट प्लेयर में DC और RR हिट, CSK और MI फ्लॉप! पहले 9 मैचों के आंकड़े देखें

KKR को क्या करना होगा? 

अगर KKR मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को सुधारना होगा, तभी कामयाबी मिल सकती है। बेहतर फॉर्म में पंजाब किंग्स को चुनौती देना इतना भी आसान नहीं है। 

मुकाबला कैसा होगा?

PBKS अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहेगी। KKR के खिलाड़ी, सन राइजर्स हैदराबाद की तरह कमजोर मनोबल से जूझ रहे हैं। KKR के पक्ष में बस एक ही बात है कि उसका होम पिच है, KKR वापसी कर सकता है। पिछले 5 सालों में दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी बराबरी का रहा है। 

हेड टू हेड मुकाबले में नतीजे क्या रहे हैं?

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले हुए हैं। 

KKR: 21
PBKS: 13
ड्रॉ: 1

ईंडस गार्डन में कैसा रहा है मुकाबला?

मैच: 13
KKR: 10
PBKS: 3

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में पहले बल्लेबाजी करना पड़ रहा भारी? आंकड़े बता रहे सच्चाई

KKR vs पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?

  • KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), मनीष पांडे/रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा/नवदीप सैनी/उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी, कार्तिक त्यागी
  • PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान) प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

कब शुरू होगा मैच?

टॉस 7 बजे होगा। मैच की शुरुआत 7.30 पर होगी।

कहां देखें मुकाबला?

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो यह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करें या जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अगर आप जियो यूजर हैं तो आपके रिचार्ज के प्लान के हिसाब से इसे फ्री में देख सकते हैं। कई डेटा पैक में हॉटस्टार आईपीएल प्लान फ्री में दिया जा रहा है।