logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'वर्ल्ड कप जिताया, यहां क्यों हरा रहे...', संजू सैमसन से खफा CSK फैन

IPL 2026 में संजू सैमसन के खराब खेल और सुस्त रवैये पर चेन्नई के फैंस भड़क गए हैं। वर्ल्ड कप के हीरो रहे संजू लगातार तीन मैचों में फेल हुए, जिसके बाद उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही है।

Sanju Samson, Photo Credit: Social Media

संजू सैमसन, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने जैसा साबित हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड होकर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हुए संजू से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती तीन मैचों में उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। उनके खराब प्रदर्शन के कारण चेन्नई की टीम को लगातार तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी है, जिससे निराश होकर फैंस ने अब सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया है।

 

संजू सैमसन इस सीजन के अब तक के तीन मुकाबलों में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने इन मैचों में सिर्फ 6,7 और 9 रन बनाए हैं। टीम के टॉप ऑर्डर में उनका न चलना मैनेजमेंट के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। फैंस इस बात से हैरान हैं कि जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहा था, वह आईपीएल में दहाई का आकंड़ा (10 रन) छूने के लिए भी संघर्ष कर रहा है।

 

यह भी पढ़ें: प्रैक्टिस सेशन से बुमराह गायब, क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे पहला मैच?

खराब बॉडी लैंग्वेज का आरोप

फैंस सिर्फ संजू के कम रनों से ही नाराज नहीं हैं, बल्कि उनके हाव-भाव यानी बॉडी लैंग्वेज पर भी सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि संजू चेन्नई की टीम के साथ घुले-मिले नजर नहीं आ रहे हैं। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि संजू के चेहरे पर न तो कोई मुस्कान दिखती है और न ही जीतने का कोई जोश। फैंस का कहना है कि उनमें अब खेल के प्रति वह भूख और लड़ने का जज्बा नजर नहीं आ रहा है। कुछ फैंस ने उन्हें सलाह दी है कि अगर उनका मन खेल में नहीं लग रहा है, तो उन्हें कुछ मैचों के लिए खुद ही टीम से बाहर बैठ जाना चाहिए।

आरसीबी के खिलाफ मैच का हाल

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच में चेन्नई को 43 रनों से हार झेलनी पड़ी। बेंगलुरु ने पहले बैटिंग करते हुए 250 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इसमें टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए और कप्तान रजत पाटीदार 48 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 28 और फिल साल्ट ने 46 रनों का योगदान दिया।

 

यह भी पढ़ें: 'खिलाड़ियों की रिटायरमेंट के लिए पत्नियां जिम्मेदार,' क्या कह गए योगराज सिंह?

 

जवाब  में चेन्नई की टीम की शुरुआत बहुत खराब रही और उनके शुरुआती बल्लेबाज सिर्फ 30 रनों पर आउट हो गए। हालांकि सरफराज खान ने 50 रन, प्रशांत वीर ने 43 रन और जेमी ओवरटन ने 37 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जगाई थी लेकिन रन रेट का दबाव इतना ज्यादा था कि पूरी टीम 207 रनों पर सिमट गई। चेन्नई की टीम अब भी अपनी पहली जीत के इंतजार में है।

Related Topic:#CSK#IPL#Sanju Samson

और पढ़ें