इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाना है। यह मैच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7:30 बजे डाली जाएगी। ऐसे में देखते हैं कि MI और KKR का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या है? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और कोलकाता में से किस टीम का पलड़ा भारी है?
आपको बता दें कि सीजन शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों के कई खिलाड़ी चोटों की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। वहीं, कुछ खिलाड़ी शुरुआती मैचों के बाद अपनी-अपनी टीमों से जुड़ने वाले हैं। KKR की बात करें तो हर्षित राणा और आकाश दीप चोटों के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर मथीशा पथिराना शुरुआती मैचों के बाद कोलकाता की टीम से जुड़ेंगे। वहीं MI के ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर भी चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: क्यों शाम के IPL मैचों की दूसरी पारी में आसान हो जाती है बल्लेबाजी?
MI vs KKR हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL में अब तक मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 35 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा पूरी तरह से भारी रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुंबई इंडियंस ने 35 में से 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं। MI vs KKR मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 967 रन बनाए हैं। वहीं, इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में सुनील नरेन ने सबसे ज्यादा 26 विकेट लिए हैं।
वानखेड़े में कौन आगे?
MI ने वानखेड़े स्टेडियम में कुल 92 मैच खेले हैं, जिसमें से 56 जीते हैं और 25 हारे हैं, जबकि एक मैच टाई रहा। वहीं KKR ने वानखेड़े में 18 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 जीते हैं और 13 हारे हैं। दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में 12 बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं। जिसमें मुंबई ने इनमें से 10 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता सिर्फ 2 मैच जीत पाई है।
यह भी पढ़ें: MI vs KKR: हार्दिक या रहाणे, वानखेड़े में किसका जलवा, कहां देखें मैच? सब जानिए
MI vs KKR मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार।
- कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजरबानी।
