मुंबई इंडियंस (MI) अपनी IPL 2026 की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कर रही है। रविवार को होने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस की परफॉर्मेंस पर सबकी नजर है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कैप्टन अजिंक्य रहाणे की पूरी तैयारी है कि मुंबई इंडियंस को उनके होम ग्राउंड में हार का स्वाद चखाया जाए।
KKR की सफलता इस बात पर तय करेगी कि बल्लेबाज किस तरह से खेलते हैं। KKR की बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर है। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर टीम का हौसला बढ़ा रहे हैं। KKR के बल्लेबाजों की सबसे बड़ी चिंता जसप्रीत बुमराह से निपटना होगी।
यह भी पढ़ें: क्यों शाम के IPL मैचों की दूसरी पारी में आसान हो जाती है बल्लेबाजी?
बुमराह न सिर्फ विकेट लेते हैं, बल्कि रन रेट रोकने में धुरंधर है। दूसरी तरफ, मुंबई को अपनी कोर टीम पर भरोसा है। जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है, सारे मैच विनर खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या खुद धुरंधर खिलाड़ी हैं। रोहित जैसे खिलाड़ी साथ हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के पहले मैच में RCB ने SRH को हराया, हैदराबाद से कहां हुई चूक?
मैच कब और कहां है?
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच आज रविवार (29 मार्च 2026) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।
मैच कब शुरू होगा?
मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें?
यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। दोनों टीमें जीत के साथ IPL 2026 की शुरुआत करना चाहेंगी। मुंबई घरेलू मैदान पर मजबूत है। KKR सरप्राइज देने की तैयारी में है। मैच रोमांचक होने वाला है।
यह भी पढ़ें: हेजलवुड की कमी खलने नहीं दी, जैकब डफी ने मचाई खलबली; IPL डेब्यू में झटके 3 विकेट
- KKR की प्लेइंग 11: फिन एलन (विकेटकीपर), एसपी नरेन, अजिंक्य रहाणे (कैप्टन), सी ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एएस रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजारबानी
- MI संभावित प्लेइंग 11: क्यू डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, एसए यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पंड्या (कैप्टन), राज बावा, डब्ल्यूजी जैक, जेजे बुमरा, ट्रेंट बोल्ट, एम मार्कंडेय