इंडियन प्रीमियर लीग के जिस मुकाबले का इंतजार था वह आ गया है। मैच अब 21वें पड़ाव पर पहुचं गया है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच सोमवार, 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें उत्साहित हैं, पूरी तरह से तैयार हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन में अभी तक वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है, जो वह चाहती है। 4 मैच में टीम को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि 3 हार का सामना करना पड़ा है। उनकी बल्लेबाजी में तो ठीक है लेकिन लंबी पारी, कोई बैट्समैन खेल नहीं पा रहा है। यह टीम के गले की फांस बन गई है। अब घरेलू पिच पर अगर कमाल नहीं कर पाए तो आगे की राह और मुश्किल होने वाली है। अगर प्ले ऑफ में बने रहना है तो मैच जीतना ही होगा।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 241 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई मुंबई, 18 रन से जीता बेंगलुरु
राजस्थान रॉयल्स का क्या हाल है?
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहतर रही है। 4 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में वे टॉप पर लगातार बने हुए है। उनकी टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में संतुलित नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और ऑलराउंडर बेहतर खेल रहे हैं, जिसकी वजह से टीम अजेय बनी हुई है। इस मैच में भी जोर, जीत पर ही रहेगा।
हेड-टू-हेड मुकाबले में हाल क्या है?
दोनों टीमों के बीच अब तक 21 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। सनराइजर्स ने 12 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 9 जीत हासिल की हैं। हाल के मैचों में SRH का पलड़ा भारी रहा है, लेकिन इस सीजन RR की फॉर्म काफी मजबूत है।
यह भी पढ़ें: MI vs RCB: काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे मुंबई और बेंगलुरु के खिलाड़ी? जानिए वजह
पिच रिपोर्ट क्या कह रही है?
हैदराबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है लेकिन गेंदबाजी मुश्किल है। यहां बड़े स्कोर बनने की उम्मीद है। मैच के पहले यहां SRH और LSG के बीच कम स्कोर वाला मुकाबला हुआ था, लेकिन अब दोनों टीमें विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी हैं। अगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी चल जाते हैं तो कमाल हो सकता है। यहां हाईस्कोरिंग गेम होगा, यह तो तय माना जा रहा है।
किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?
रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में तूफान मचा रहे हैं। चार पारियों में उन्होंने 200 रन बनाए हैं, स्ट्राइक रेट 266 के करीब है। वे ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं। हैदराबाद की पिच पर वे खतरनाक साबित हो सकते हैं।
बॉलिंग में राजस्थान के रवि बिश्नोई का जलवा बरकरार है। उन्होंने चार मैचों में 9 विकेट लिए हैं। SRH की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के खिलाफ बिश्नोई RR के लिए संकट बन सकते हैं।
संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
- SRH: इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, एशन मलिंगा, हर्षल पटेल। इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट।
- RR: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने IPL में रचा इतिहास, विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
मैच कब शुरू होगा?
मैच के लिए टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच की शुरुआत 7.30 पर होगी।
मौसम कैसा रहेगा?
बारिश होने की उम्मीद नहीं है।
कहां देखें मैच?
अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर स्विच करना होगा। अगर आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसे लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।
कहां फ्री में देख सकते हैं SRH vs RR का मुकाबला?
अगर आप जियो यूजर हैं तो हो सकता है कि आपके फोन में हॉटस्टार का प्री सब्सक्रिप्शन आपके रिचार्ज से मिला हो। अगर नहीं है तो आप किसी भी सस्ते डेटा पैक से इसका लाभ ले सकते हैं। एयरटेल और वोडाफोन में भी कई ऐसे ऑफर हैं, जिनमें फ्री में हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
