logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MI vs RCB: काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे मुंबई और बेंगलुरु के खिलाड़ी? जानिए वजह

IPL 2026 का 20वां मैच शुरू होते ही सबका ध्यान खिलाड़ियों के हाथों पर गया, क्योंकि उन्होंने काली पट्टी बांधी हुई थी। इससे यह सवाल उठा कि खिलाड़ियों ने काली पट्टी क्यों बांधी थी।

MI and RCB players wearing black armbands to tribute Asha Bhosle

रयान रिकल्टन और रजत पाटीदार। (Photo Credit: RCBTweets/X)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

IPL 2026 के सबसे बड़े और मच वाइटेड मैचों में से एक मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला 12 अप्रैल को काफी इमोशनल माहौल में शुरू हुआ। वानखेड़े स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था लेकिन जैसे ही दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर आए सभी की नजर उनकी बांह पर बंधी काली पट्टी पर गई। जिसके बाद यह सवाल खड़ा हो गया कि खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी में क्यों आए।

 

मैच शुरू होने से पहले पूरे स्टेडियम में एक मिनट का सन्नाटा छा गया। हर किसी ने खड़े होकर देश की एक ऐसी महान शख्सियत को श्रद्धांजलि दी जिसने अपनी आवाज से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया था। यह काली पट्टी भारत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी गई थी, जिनका रविवार सुबह 92 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया।

 

यह भी पढ़ें: RR के मैनेजर के खिलाफ BCCI की जांच शुरू! क्या नपेंगे रोमी भिंडर?

 

BCCI और IPL प्रबंधन ने संगीत जगत के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए इस 'ब्लॉकबस्टर' मैच के दौरान उन्हें विशेष सम्मान देने का निर्णय लिया। IPL ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि आशा जी की कालजयी आवाज ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है और उनकी विरासत हमेशा भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहेगी।

आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली आशा भोसले का करियर आठ दशकों से ज्यादा लंबा रहा। उन्होंने हजारों गाने गाए और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। वह बीते दिनों सीने में संक्रमण के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी आवाज और योगदान को भारतीय संगीत में हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन पर खेल जगत ने भी गहरा दुख जताया। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया और उनके योगदान को सराहा।

 

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने IPL में रचा इतिहास, विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

मैच का हाल

मैच की बात करें तो यह एक हाई-स्कोरिंग मैच साबित हुआ। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। जिसमें मिचेल सेंटनर और मयंक मार्कंडे की वापसी हुई। इस बीच, RCB ने भी जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में अपना टीम कॉम्बिनेशन बदला। हेजलवुड की जगह RCB ने जैकब डफी को प्लेइंग 11 में शामिल किया।


और पढ़ें