विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन के पहले दो राउंड के मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर फोकस रहा तो अब युवा खिलाड़ी अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल शतक पर शतक जड़ रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के आर्यन जुयाल भी पीछे नहीं हैं। मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पडिक्कल (406) और जुयाल (390) टॉप-2 में हैं। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के पुखराज मान (360), रेलवे के रवि सिंह (345) और गोवा की ओर से खेल रहे ललित यादव (342) हैं।

 

24 साल के रवि सिंह ने गजब की की निरंतरता दिखाई है। उन्होंने हर मुकाबले में 50 रन का आंकड़ा पार किया है। वाराणसी में जन्मे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अब तक 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। रन बनान के मामले में सबसे आगे चल रहे टॉप-5 बल्लेबाजों में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट रवि सिंह (129.69) का है। यानी उन्होंने कंसिस्टेंसी के साथ-साथ तेजी से रन भी बटोरा है। वह अब तक 4 पारियों में 22 छक्के उड़ा चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: 2026 में टीम इंडिया का क्या है शेड्यूल? नोट कर लीजिए तारीख

वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे

युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इस विजय हजारे ट्रॉफी सीजन के अपने पहले ही मैच में 15 छक्के मारे थे। इसके बाद वह अन्य व्यस्तताओं के चलते एक ही मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने 1 छक्का लगाया। 14 साल के वैभव अब इंडिया अंडर-19 के लिए खेलने में व्यस्त हो जाएंगे, जिससे वह विजय हजारे ट्रॉफी में आगे नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने 2 मैचों में कुल 16 छक्के जड़े। उन्हें रवि सिंह ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 29 दिसंबर को ही पीछे छोड़ दिया था।

 

रवि ने उस दिन सर्विसेज के खिलाफ 46 गेंद में 88 रन की अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 7 छक्के जड़ वैभव को पछाड़ा था। वह अब बाकी बल्लेबाजों से कहीं आगे निकल गए हैं। उनके पीछे सरफराज खान और देवदत्त पडिक्कल हैं। रवि IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 95 लाख रुपये में खरीदा है। रवि ने अब तक 8 लिस्ट-ए मैचों में 454 रन बनाए हैं। वहीं 10 टी20 मैचों में उनके नाम 295 रन दर्ज है।

 

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक किन-किन टीमों ने घोषित किया है अपना स्क्वॉड?

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा छक्के

  • रवि सिंह (रेलवे) - 22 छक्के
  • वैभव सूर्यवंशी (बिहार) - 16 छक्के
  • सरफराज खान (मुंबई) - 15 छक्के
  • ईशान किशन (झारखंड) - 14 छक्के
  • देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) - 14 छक्के