महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 24 साल की एक छात्र ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। उस छात्रा ने 6 पेज का एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने बॉयफ्रेंड पर लगातार बेइज्जती करने, बुरा बर्ताव करने और भद्दे आरोप लगाने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने अब पीड़ित छात्रा के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी फैजुल मोहम्मद खान से पूछताछ कर रही है।
नवी मुंबई के एक डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही 24 साल की MDS छात्रा सोनवणे ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर जाने दे दी। उसने 6 पन्ने का जो सुसाइड नोट लिखा है उसके आधार पर अब पुलिस ने नवी मुंबई में एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के दोस्तों ने बताया कि वे उसे पहले भी समझाते थे कि यह रिलेशन उसके लिए ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें: कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा, परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़के से की शादी
दोस्त कहते थे एक दिन फ्रिज में मिलेगी
6 पन्नों के सुसाइड नोट में छात्रा ने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उस पर भद्दे आरोप लगाता था और उसके कैरेकटर पर शक करता था। छात्रा ने अपने नोट में यह भी लिखा कि उसके दोस्त अक्सर मजाक में उससे कहते थे कि एक दिन तू हमें फ्रिज में मिलेगी। छात्रा ने अपने बॉफ्रेंड के व्वहार को लेकर काफी बातें सुसाइड नोट में लिखी हैं। उसने अपने बॉयफ्रेंड के नशे की आदतों का भी जिक्र किया।
छात्रा ने नोट में लिखा कि शुरुआत में दोनों के संबंध अच्छे थे लेकिन बाद में विवाद और झगड़े बढ़ने लगे थे। छात्रा अपने माता-पिता और बहन के साथ एंटॉप हिल में रहती थी। घटना वाले दिन सुबह करीब 11 बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो घर वालों को शक हुआ। इशके बाद जो घर वालों ने देखा उससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
फंदे से लटकी मिली लड़की
पीड़िता के पिता के अनुसार, 8 मार्च की शाम को उनकी बेटी करीब 7 बजे अपने कमरे में गई। परिवार वालों ने सोचा की वह आराम कर रही है। अगली सुबह करीब 10 बजे परिवार वालों ने उसको जगाने की कोशिश की लेकिन दरवाजा नहीं खुला। घर वालों ने 11 बजे जब कमरा खोलने की कोशिश की तो कमरा अंदर से बंद था। घरवाले परेशान हुए और उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। घर वालों ने तुरंत लड़की को सायन अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामाल दर्ज किया और लाश को कब्जे में लेकर पॉस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला को मारने की 20 साल पुरानी साजिश, कौन हैं कमल सिंह?
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को इंग्लिश में लिखा छह पेज का सुसाइड नोट मिला। इसके आधार पर पुलिस ने फैजुल को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पीड़िता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि तुम्हारे शब्द बहुत दुखद थे और मेरे लिए इस जिंदगी से भागने के लिए यह शब्द काफी हैं।
पीड़िता ने लिखा कि उसे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। पीड़िता ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि तुम खुश हो और तुम्हारा कमजोर मेल ईगो सैटिस्फाइड हो। मैं अपनी जिंदगी में सबसे बुरा महसूस कर रही हूं। मुझे तुम्हारे साथ कभी सुरक्षित नहीं महसूस किया लेकिन मैं फिर भी तुमसे प्यार करती हूं।'
