logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा, परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम लड़के से की शादी

महाकुंभ मेले में वायरल होने वाली मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर यह फैसला लिया है।

Monalisa

मोनालिसा और फरमान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

महाकुंभ के दौरान नीली-भूरी आंखों वाली एक लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई छी। इस लड़की का नाम मोनालिसा है और महाकुंभ के बाद से यह लड़की कई बार चर्चा में रही। सोशल मीजिया पर लोग इसे महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के नाम से जानते हैं। एक बार फिर मोनालिसा चर्चा में हैं और इस बार चर्चा की वजह उनकी शादी है। उन्होंने घर से भागकर एक मुस्लिम लड़के से शादी कर सबको चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर अब उनकी शादी की चर्चा हो रही है। 

 

मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ कर ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मोनालिसा ने यह शादी अपने परिवार के खिलाफ जाकर की है। उनका परिवार मुस्लिम लड़के फरमान खान से शादी के लिए तैयार नही था। मोनालिसा ने अपने परिवार पर आरोप लगाया कि उसका परिवार उस पर दबाव बना रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' में दिखेगी हमजा और आलम की जोड़ी, बदले लुक में छुटकी को आपने पहचाना?

 

भागकर की शादी 

मोनालिसा ने परिवार के विरोध के बाद भागकर शादी करने का फैसला किया। वह शादी करने के लिए केरल पहुंच गई। उन्होंने फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज की और फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे भी लिए। उनकी शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कपल के गलों में लाल रंग की माला देखी जा सकती है और मोनालिसा की मांग में लाल सिंदूर भी दिखाई दे रहा है। 

 

 

एक वीडियो में मोनालिसा के पति फरमान खान के साथ नजर आ रही हैं। मंदिर में शादी के दौरान फरमान खान मोनालिसा के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। एक अन्य विडियो में कल कोर्ट में दिखाई दे रहा है। उन दोनों ने कोर्ट मैरिज के बाद हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट भी पकड़ा हुआ है। 

शादी के बाद क्या बोले दोनों?

अपनी शादी के बाद मोनालिसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह फरमान से प्यार करती है। उनके पति ने बताया कि मोनालिसा उनसे प्यार करती थी। मोनालिसा ने ही फरमान को प्रपोज किया। फरमान ने बताया कि उन्होंने पहले मोनालिसा के प्रपोजल को ठुकरा दिया था लेकिन बाद में उन्हें भी मोनालिसा से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने कहा कि वह शादी के बाद केरल में ही रहना चाहते हैं। उनके पति ने कहा कि अगर मोनालिसा को अच्छा लगेगा तो वह केरल में ही रहने की कोशिश करेंगे। उन्होंने केरल और केरल के लोगों की तारीफ भी की। 

 

यह भी पढ़ें: 'मामला लीगल है 2'में अनुभव सिंह बस्सी बने वकील, कुशा कपिला ने यूं निकाली हेकड़ी

 

शादी के लिए दबाव बना रहा था परिवार

मोनासिला ने बताया कि वह फरमान से प्यार करती थीं लेकिन उनके परिवार को यह मंजूर नहीं था। उनके परिवार के लोग मध्य प्रदेश में स्थित उनके गांव में ही किसी से उनकी शादी करना चाहता था लेकिन मोनालिसा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी का मन बना लिया था। मोनालिसा ने कहा कि जिस लड़के से उनका परिवार उनकी शादी करना चाहता था वह उन्हें पसंद नहीं था। मोनालिसा और फरमान डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते थे और पिछले 6 महीनों से रिलेशन में थे। 

 

मोनालिसा के पिता उन दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे और उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे। परिवार के दबाव के कारण मोनालिसा ने अपनी मर्जी से शादी करने का फैसला किया। मोनालिसा ने बताया कि परिवार के दबाव के कारण वह शादी के लिए केरल पहुंचीं और पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की है। मोनालिसा बुधवार 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम पहुंची और  थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंच कर प्रोटेक्शन की मांग की। इसके बाद दोनों ने मंदिर और कोर्ट में जाकर शादी कर ली। 

Related Topic:#Viral News

और पढ़ें