उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी सरकार को भ्रष्टाचार, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विवाद और नदियों की सफाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। इस बीच उन्होंने एक ऐसा ऑफर दे दिया, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगी है। अखिलेश यादव ने कहा, '100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए।' सपा अध्यक्ष ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा का भी जिक्र किया और यूपी बीजेपी की कथित गुटबाजी पर चुटकी ली।
सीएम योगी का नाम लिए बगैर अखिलेश यादव ने कहा, 'आज लगता है कि वे भारत की धरती से उड़ गए हैं। 'हम लोग ऑफर देते हैं। 100 विधायक लाइए और मुख्यमंत्री बन जाइए।' अखिलेश यादव की इस बात पर किसी ने कहा कि एक लोग लखनऊ में है। बाकी दो लोगों को बाहर रखते हैं।
यह भी पढ़ें: 'अगर मेरी हत्या हो जाती है तो...', खामेनेई ने बताया अपनी मौत के बाद का प्लान
जवाब में अखिलेश यादव आगे कहा, '100 विधायक ले आएं... मन तो दोनों का ही है। जो लाएगा, वो पाएगा। जो नहीं लाएगा... वो क्या पाएगा। 100 का ऑफर फिर हो गया है। इससे अच्छा मौका क्या मिलेगा।' अखिलेश यादव ने आगे कहा कि यह ऑफर एक हफ्ते के लिए है। इसके बाद खत्म हो जाएगा।
नदियों की सफाई का मुद्दा भी उठाया
सपा अध्यक्ष ने गोमती समेत प्रदेश की नदियों के सफाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, 'मैं अखबारों में पढ़ रहा हूं कि गोमती को लेकर बहुत सीरियस बातचीत चल रही है। नदियों में सीवेज जाने से न जाने कितने लोग बीमार हो रहे हैं। कैंसर, त्वचा रोग और अन्य बीमारियां हो रही हैं। हम लोगों ने जो व्यवस्था हिंडन, काली, गोमती और वरुणा नदियों को साफ करने का काम शुरू किया था, सरकार ने उसे रोक दिया। इनका पर्यावरण से कोई लेना देना नहीं है। ये विकास से बहुत नफरत करते हैं।
यह भी पढ़ें: 5 स्टार होटल के सैलून ने खराब बाल काटे, मॉडल को 25 लाख रुपये देने पड़े
'भ्रष्टाचार का भार नहीं उठा पा रहीं पानी की टंकियां'
अखिलेश यादव ने हर घर नल जल योजना के तहत बन रहीं पानी की टंकियों में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। उनका दावा है कि पानी की टंकी भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही है। पानी भरते ही टंकियां फट जा रही हैं। भ्रष्टाचार की अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जा रही है।
