बिहार के कटिहार जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह एक्सीडेंट एक कार और ट्रैक्टर के बीच हुई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसा मंगलवार की रात को समेली प्रखंड ऑफिस के पास हुआ। इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक जताया है।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को दुखद बताते हुए शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य रखने की अपील की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। 

 

 

यह भी पढ़ें: मथुरा में बंदरों को मार रहे यूक्रेनी? 12 की हत्या के बाद दो पकड़े गए

 

नेशलन हाइवे-31 पर हुआ एक्सीडेंट

 

पुलिस ने बताया कि हादसे के शिकार लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि समेली प्रखंड ऑफिस के पास नेशलन हाइवे-31 पर एक एसयूवी और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें: समय का खेल: हुड्डा के करीबी रहे धर्म छौक्कर, ED ने कॉलर पकड़ गिराया

 

मरने वालों में सभी पुरुष 

 

उन्होंने बताया कि मरने वालों में सभी पुरुष हैं। एसपी शर्मा ने आगे बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हादसे के शिकार लोगों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

 

उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार ये सभी मरने वाले सुपौल जिले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।