logo

ट्रेंडिंग:

मथुरा में बंदरों को मार रहे यूक्रेनी? 12 की हत्या के बाद दो पकड़े गए

मथुरा में सोमवार को 12 बंदरों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जिसके बाद 2 यूक्रेनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

Image of Monkey

सांकेतिक चित्र(Photo Credit: Canva Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोविंद कुंड के पास स्थित अन्योर गांव में सोमवार को कम से कम 12 बंदरों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके अलावा गोवर्धन थाना क्षेत्र में कई बंदर घायल अवस्था में पाए गए।

 

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में स्थित राधा मदन मोहन दास आश्रम में रह रहे एक यूक्रेनी नागरिक ने सुबह लगभग 11 बजे एयरगन से बंदरों को गोली मारी। लोगों का दावा है कि पिछले एक महीने में इस इलाके में करीब 60 बंदरों की मौत हो चुकी है। बता दें कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के दोनों ओर जंगल हैं, जहां स्थानीय बंदरों की मौत को अब तक प्राकृतिक समझ रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: समय का खेल: हुड्डा के करीबी रहे धर्म छौक्कर, ED ने कॉलर पकड़ गिराया

बंदरों के सिर में मिले छर्रे जैसे कण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल बंदरों का इलाज किया गया। गोवर्धन पशु चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. श्वेता सिंह ने मीडिया को बताया कि बंदरों के सिर में छर्रे जैसे कण मिले, जो एयरगन से फायरिंग का संकेत देते हैं।

 

गोवर्धन थाने के प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है- जानकी दास और ब्रज सुंदर दास (जो कि यूक्रेनी नागरिक हैं)। जांच में सामने आया कि ब्रज सुंदर दास जुलाई 2024 से भारत में रह रहे हैं और उनका वीजा जुलाई 2025 तक वैध है।

 

यह भी पढ़ें: अतिक्रमण से उजड़ने तक, तैमूर नगर के टूटते घरों की पूरी कहानी

 

एसपी (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगलवार को मिलेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अब तक इन दोनों हिरासत में लिए गए दोनों यूक्रेनी नागरिकों पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 325 (गंभीर चोट पहुंचाना), धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) और पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Topic:#Uttar Pradesh

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap