दिल्ली पुलिस की एक महिला सब इंस्पेक्टर (SI) को बुजुर्ग को दुकानदार को थप्पड़ मारना बहुत भारी पड़ गया है। पुलिस के रौब और अकड़ से सराबोर महिला पुलिस ने बुजुर्ग को सिर्फ इसलिए थप्पड़ मार दिया क्योंकि उसने अपनी दुकान के आगे गाड़ी खड़ी करने से मना कर दिया था।

 

अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने महिला SI के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सूत्रों के मुताबिक महिला पर आरोप है कि उसने 78 साल के दुकानदार को उसकी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताने को लेकर थप्पड़ मारा। 

 

यह भी पढ़ें: रिश्तेदारों को टेंडर देकर फंसे CM पेमा? सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच के आदेश दिए

रोहिणी सेक्टर-7 का मामला

पुलिस के मुताबिक, यह घटना रोहिणी सेक्टर-7 में हुई है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ मेडिकल जांच के लिए इस इलाके में आई थी। SI ने पुलिस को बताया कि उसने दुकानदार से कुछ मिनटों के लिए गाड़ी खड़ी करने की अनुमति मांगी थी और उसका इरादा था कि वह अपनी जांच पूरी होने के बाद गाड़ी हटा लेगी।  

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: कम थालियां, बजट ज्यादा, गुजरात में मिड-डे मील योजना का ऐसा हाल क्यों?

बहस के बाद मारा थप्पड़

हालांकि, दुकानदार ने गाड़ी लगाने से मना कर दिया, जिसके कारण दोनों में बहस शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान स्थिति बिगड़ गई और महिला ने बुजुर्ग को थप्पड़ मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला आक्रामक व्यवहार कर रही थी और भीड़ के जमा होने पर उसने वहां मौजूद लोगों को किनारे हटने के लिए कहा और दावा किया कि वह पुलिस अधिकारी है।

 

इसके बाद पीसीआर को फोन किया गया जिसके बाद आस-पास के पुलिस थानों से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला SI को पास के ही एक पुलिस थाने ले जाया गया और उनके तथा उनके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।