उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की गो तस्करों ने कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी है। हत्या के बाद मथुरा में हंगामा बरपा है। लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है।
मथुरा के थाना कोसीकंला के इलाके में चंद्रशेखर की गाड़ी की चपेट में आने से शनिवार सुबह मौत हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि यह हत्या है। इलाके में हालात अभी तनावपूर्ण बने हुए हैं। गुस्साए लोगों ने आगरा दिल्ली हाई वे जाम कर दिया है।
यह भी पढ़ें: 'जब जनता पसंद नहीं फिर नेतागिरी क्यों', हेमा मालिनी पर भड़के क्यों मथुरा के लोग?
भीड़ ने किया पथराव
भीड़ ने पुलिस और सार्वजनिक वाहनों पर पथराव किया है। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंचा है। चंद्रशेखर को लोग गोरक्षक के तौर पर जानते हैं।
कौन थे फरसा बाबा?
नवीपुर इलाके में लोगों ने हंगामा किया है। बरसाना की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी की गई है। फरार अपराधियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस इलाके में चंद्रशेखर को लोग फरसा वाले बाबा के नाम से जानते ते। वह गो रक्षा के लिए मशहूर थे। उनकी मौत के बाद अब हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है। भीड़ ने आगरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे भी जाम करने की कोशिश की है। कुछ जगहों पर पथराव हुआ है। पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए कुछ जगहों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं।
यह भी पढ़ें: धार्मिक पर्यटन के लिए मशहूर मथुरा, 'जामताड़ा' की तरह बदनाम क्यों हुआ?
अब तक क्या पता चला है?
चंद्रशेखर और फरसा वाले बाबा, गो तस्करों का पीछा कर रहे थे, तभी उन्हें गाड़ी से कुचलकर बदमाशों ने मार डाला। यह वारदात कोसी कंला इलाके के नवीपुर गांव में सुबह करीब 4 बजे हुई है। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में आक्रोश है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है, 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस इस नेटवर्क को तलाशने में जुटी है।
लोग क्या कह रहे हैं?
सोशल मीडिया पर कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह हत्या नहीं है, हादसा है। एक सामान से लदी हुई गाड़ी जा रही थी, जिसे फरसा बाबा ने रोकने की कोशिश की थी, तभी पीछे से एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और मौत हो गई। कुछ लोग लिख रहे हैं कि उन्हें गो रक्षा की कीमत चुकानी पड़ रही है।
