रोटरैक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन ने रक्तदान अभियान 'महादान' की घोषणा की है। यह रोटरी इंटरनेशनल का अंतरराष्ट्रीय अभियान है, जिसका मकसद लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना और जागरूकता फैलाना है। यह पहल, जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए की जा रही है।
यह क्लब 9 मार्च से 15 मार्च तक 8 रक्तदान शिविर लगाएगा। इन शिविरों को आयोजित करने का लक्ष्य, ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना है। क्लब का मानना है कि रक्त की एक बूंद भी किसी का जीवन बदल सकती है।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ की 3 ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स का नॉर्थ जोन की टीम में चयन
रोटरैक्ट क्लब क्या है?
रोटरैक्ट क्लब चंडीगढ़ हिमालयन एक युवाओं का सक्रिय संगठन है, जो समाज सेवा, जागरूकता और लोगों की मदद के कामों में लगा रहता है। क्लब का मकसद हमेशा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।
क्या है नई पहल?
रोटरी इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अभियान 'महादान' के तहत क्लब चंडीगढ़ में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने जा रहा है। इस अभियान का मकसद लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है।
यह भी पढ़ें: पंजाब, हरियाणा में 5 साल में तो चंड़ीगढ़ में हर साल क्यों होता है मेयर चुनाव?
कब से कब तक कर सकेंगे रक्तदान?
क्लब 9 मार्च से 15 मार्च तक 8 रक्तदान शिविर लगाएगा। इन शिविरों में लोग आकर रक्तदान कर सकते हैं। आपका रक्तदान,किसी मरीज की जान बचा सकता है। रक्त की एक बूंद भी किसी का जीवन बचाने की ताकत रखती है।
किन लोगों की पहल है यह कैंपेन?
यह पूरा कार्यक्रम क्लब के प्रेजिडेंट रोटरैक्टर तानिश्का सिंह, वाइस प्रेजिडेंट उर्वी पाहवा, जनरल सेक्रेटरी आर्यन चौहान, इवेंट चेयरपर्सन मोक्ष गर्ग और सुपरहेड्स गरिमा जैन और वंशिका के नेतृत्व में हो रहा है। ये सभी सदस्य क्लब की सेवा भावना को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ः AAP-कांग्रेस ने फिर किया गठबंधन, 18-18 की गेम में क्या BJP मारेगी बाजी?
क्यों जरूरी है यह कैंपेन?
क्लब का कहना है कि खून की कमी से कई मरीजों को परेशानी होती है। इस अभियान से जागरूकता बढ़ेगी और समाज में करुणा व जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होगी।
कहां कर सकते हैं रक्तदान?
अगर आप चंडीगढ़ इलाके में हैं तो रक्तदान कर सकते हैं। इन शिविरों में शामिल होकर आप भी किसी की जिंदगी बचाने में मदद कर सकते हैं। एक छोटा सी कोशिश किसी की जिंदगी बचा सकता है।
