logo

ट्रेंडिंग:

चंडीगढ़ की 3 ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स का नॉर्थ जोन की टीम में चयन

नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच दिल्ली में बाइलेटरल सीरीज होनी है। इस सीरीज के लिए चंडीगढ़ की धानिका, सविता और जिया चौबे का नॉर्थ जोन की टीम में चयन हुआ है।

news image

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम (प्रतीकात्मक तस्वीर), Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

चंडीगढ़ की 3 ब्लाइंड महिला क्रिकेटर नॉर्थ जोन की टीम में चुनी गई हैं। धानिका, सविता और जिया चौबे को नॉर्थ जोन की 14 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। यह टीम दिल्ली में वेस्ट जोन के साथ बाइलेटरल सीरीज खेलेगी, जो 6 मार्च से 8 मार्च तक चलेगा। धानिका और सविता B3 कैटेगरी में चुनी गई हैं, जबकि जिया चौबे का सेलेक्शन B2 कैटेगरी में हुआ है।

क्या है B2 और B3 कैटेगरी?

ब्लाइंड क्रिकेट टीम में B1, B2 और B3 ये तीन कैटेगरी के खिलाड़ियों होते हैं। यह कैटेगरी आंख की रोशनी के आधार पर तय होता है। B1 कैटेगरी के खिलाड़ी पूरी तरह से दृष्टिबाधित होते हैं। वहीं B2 कैटेगरी के खिलाड़ी 2 से 3 मीटर तक देख पाते हैं। इसी तरह B3 कैटेगरी के खिलाड़ी लगभग 6 मीटर तक देख सकते हैं। प्लेइंग-XI में भी इन सभी कैटेगरी के खिलाड़ियों का रहना जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: हैंड आई कोऑर्डिनेशन वाले क्रिकेट में कैसे खेलती है ब्लाइंड टीम? समझिए

चंडीगढ़ में लगा था कैम्प

नॉर्थ जोन की ब्लाइंड महिला खिलाड़ियों के लिए आयोजित इम्प्रोवाइजेशन क्रिकेट कैम्प के बाद टीम का चयन किया गया। यह कैम्प 1 मार्च से 3 मार्च 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था। इसका आयोजन चंडीगढ़ विजुअली चैलेंज्ड पर्सन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड के सहयोग से किया। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन के सुपरविजन में आयोजित हुए इस कैम्प में खिलाड़ियों को कड़ी ट्रेनिंग, फिटनेस मूल्यांकन और मैच सिमुलेशन से गुजारा गया, जिसके बाद 14 नाम फाइनल हुए।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ पब्लिसिटी के लिए बोलते हैं'.., कैफ ने मोहम्मद आमिर को दिया करारा जवाब

'चंडीगढ़ के लिए गर्व का पल'

चंडीगढ़ की 3 खिलाड़ियों को नॉर्थ जोन की टीम में चुने जाने के बाद चंडीगढ़ विजुअली चैलेंज्ड पर्सन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने इसे शहर के लिए गर्व का पल बताया है। एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा, 'यह उपलब्धि इस क्षेत्र में ब्लाइंड महिला क्रिकेट की बढ़ती ताकत को दर्शाती है और खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प को बताती है। उनका चयन चंडीगढ़ के लिए गर्व का पल है और इन्क्लुसिव स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और विजुअली चैलेंज्ड महिला एथलीट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'

Related Topic:#Blind Cricket

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap