क्रिकेट की दुनिया में टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट चल रहा है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर भारतीय टीम को लेकर भड़काऊ भविष्यवाणी कर रहे हैं। उनकी भविष्यवाणी को भारतीय टीम अपने बेहतरीन प्रदर्शन से गलत साबित कर रही है। दूसरी तरफ मोहम्मद कैफ ने आमिर पर निशाना साधते हुए करारा जवाब दिया है। मोहम्मद कैफ ने कहा कि मोहम्मद आमिर को अच्छी तरह से पता है कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंचने वाली है, फिर भी खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए वह गलत भविष्यवाणी कर रहे हैं।
मोहम्मद आमिर ने पहले भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भारत वेस्टइंडीज से हार जाएगा और सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन ने मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी पर पानी फेर दिया। अब मोहम्मद आमिर कह रहे हैं कि भारतीय टीम का सफर इंग्लैंड से हारकर खत्म हो जाएगा और टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा, जो आजकल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, उन्हें मोहम्मद आमिर ने 'स्लैगर' कहा है। स्लैगर का मतलब वह खिलाड़ी होता है जो बिना तकनीक के बल्लेबाजी करता है। मोहम्मद आमिर के इन्हीं बयानों का जवाब मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर दिया है।
यह भी पढ़ें: भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
क्या है मोहम्मद कैफ का करारा जवाब?
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद आमिर के उल-जलूल बयानों पर कहा, 'आमिर केवल लाइमलाइट में रहने के लिए ऐसी भविष्यवाणियां कर रहे हैं।' साथ ही, मोहम्मद आमिर को सलाह देते हुए कहा कि भारतीय टीम को लेकर भविष्यवाणी करके खुद को नीचा दिखाने की जरूरत नहीं है।'
कैफ ने आमिर के विचारों पर सवाल उठाते हुए कहा, 'क्या आमिर को हकीकत में नहीं पता था कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा? उन्हें यह भी पता था कि मौजूदा चैंपियन सेमीफाइनल में पहुंचेंगे लेकिन क्योंकि यह खबर बनेगी, इसलिए वह ये सब करते हैं।'
यह भी पढ़ें: एक देसी, एक विदेशी, WPL में कहर ढा रही शिप्रा और चार्ली की जोड़ी
इसके बाद कैफ ने पाकिस्तानी टीम को टी20 विश्व कप 2024 में इंग्लैंड से मिली हार की याद दिलाते हुए कहा, '2024 में अमेरिका के खिलाफ जो हार उन्हें मिली थी, उसका कारण मोहम्मद आमिर थे। उस सुपर ओवर में सिर्फ एक चौका लगा, लेकिन बहुत सारी वाइड गेंदें थीं। उनकी गेंद स्टंप्स पर भी नहीं गिरी। जो खिलाड़ी अमेरिकी टीम से डरकर अपनी ही टीम को मैच हरवा देता है, उसके बारे में मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।'