logo

ट्रेंडिंग:

भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका है। अगर टीम इंडिया 1 मार्च को होने वाले मैच में जीत हासिल करती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

Surya kumar yadav

सूर्य कुमार यादव

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 अब अहम मोड़ पर आ चुका है। भारतीय टीम जिम्बाब्वे को हराकर सेमीफाइनल की रेस में वापस आ गई है। अब भारत को अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा। तभी भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी। वेस्टइंडीज और भारत का मैच 1 मार्च को होगा। इसमें भारतीय टीम का जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही यह मैच वेस्टइंडीज के लिए भी अहम है। अगर इस मुकाबले में वेस्टइंडीज हार जाता है तो वह सेमीफाइनल राउंड में नहीं पहुंच पाएगा। इसलिए 1 मार्च का मैच दोनों टीमों के लिए आर-पार की लड़ाई है।

 

टी 20 वर्ल्ड कप में अब तक ग्रुप ए से दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल का टिकट मिल चुका है। अब इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम भारत या वेस्टइंडीज होगी। यह 1 मार्च के मैच से तय होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है, क्योंकि पिछले मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की थी।

 

यह भी पढ़ें: एक देसी, एक विदेशी, WPL में कहर ढा रही शिप्रा और चार्ली की जोड़ी

 

पहले भी मिली है वेस्टइंडीज से हार

टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज का पुराना इतिहास रहा है। 2016 के वर्ल्ड कप में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल मैच हुआ था, जिसमें वेस्टइंडीज ने भारत को हरा दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 मार्च का मैच भारत के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि पहले भी अहम मुकाबले में भारत को हार मिली है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह मैच भारत के लिए पुराने हार का बदला लेने का अच्छा मौका है।

 

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने पोस्ट की फोटो, कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा कि भावुक हुए लोग


1 मार्च का मैच वेस्टइंडीज के लिए भी मुश्किल रहने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में है। पिछला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ था, जिसमें भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला था। 26 फरवरी के मैच में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन बनाए थे। यह अब तक टीम इंडिया का इस टूर्नामेंट में बेहतरीन स्कोर रहा है। इस मैच में भारत ने 72 रनों से जीत दर्ज की थी। इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत वेस्टइंडीज के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap