बिहार की राजधानी पटना स्थित प्रसिद्ध 'खान ग्लोबल स्टडीज' कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना है। फैजल खान उर्फ 'खान सर' इस कोचिंग का संचालन करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कोचिंग में सिर्फ धुआं उठता दिख रहा है।
बताया जा रहा है कि समय रहते छात्रों और वहां मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिजली पैनल में शार्ट सर्किट के बाद धुआं उठने से अफरा-तफरी मची।
यह भी पढ़ें: आखिरकार राम मंदिर मामले में 8 लोगों पर FIR दर्ज, सभी नाम जान लीजिए
बता दें पटना के मुसल्लहपुर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज की इमारत पर 'खान ग्लोबल स्टडीज' का संचालन होता है। पिछले कुछ दिनों से यह संस्थान चर्चा में है। कुछ दिन पहले फैजल खान ने अपनी इसी कोचिंग के बाहर फायरिंग का आरोप लगाया था। इस मामले में उनके प्रतिद्वंद्वी रोशन आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रोशन आनंद 'ज्ञान बिंदु' कोचिंग का संचालन करते हैं।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही दमकल विभाग ने खान ग्लोबल स्टडीज का निरीक्षण भी किया था। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक कोचिंग संस्थान के पास एक बिजली का पैनल लगा है। उसी में शार्ट सर्किट के बाद धुआं उठा। इस कारण परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कोई बड़ी आग नहीं लगी थी। सिर्फ धुआं उठा था।
यह भी पढ़ें: 'पठानों को कहना चौहान आ रहा है', फौजी के अवतार में अजय देंगे पत्थरबाजों को जवाब
कोचिंग प्रबंधन और दमकल की टीम ने सभी छात्रों को समय पर ही बाहर निकाल लिया था। कदमकुआं पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बता दें कि हाल ही में लखनऊ में एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की जान चली गई।


